एक्सप्लोरर

सिरोही में राज्यमंत्री की फटकार, आपदा में नदारद रहे डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Sirohi News: राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने आपदा के दौरान अनुपस्थित डॉक्टर्स पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा ऐसे लापरवाह कर्मियों की जांच कर मेडिकल लीव के दुरुपयोग पर सख्त कदम उठाए जाएं.

Sirohi News: पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि आपदा के दौरान आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने जिला कलक्टर अल्पा चौधरी को निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के मेडिकल अवकाश पर जाने के मामले में राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जब देशभर में सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है, उस समय यदि चिकित्सक कार्यस्थल पर नहीं लौटते हैं, तो आपातकालीन व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से चल सकेगी?

बैठक के दौरान पता चला प्रमुख चिकित्सा अधिकारी थे अनुपस्थित
राज्यमंत्री शुक्रवार (16 मई) को आत्मा सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे. बैठक के दौरान जब उन्होंने चिकित्सकों के अवकाश स्वीकृति से संबंधित जानकारी मांगी, तो यह सामने आया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) भी बैठक में अनुपस्थित थे.

इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि संबंधित मामले में पीएमओ की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है तथा आवश्यक दस्तावेज उच्चाधिकारियों को भेजे जा चुके हैं.

फिर भी काम पर नहीं लौटे चिकित्सक
उल्लेखनीय है कि भारत-पाक तनाव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाते हुए अलर्ट मोड में रहने के आदेश जारी किए थे. इसके बावजूद जिला अस्पताल में लंबे समय से अनुपस्थित छह चिकित्सक अब तक काम पर नहीं लौटे हैं. प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इनके विरुद्ध विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है.

मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश
पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा ने बताया कि डॉ. धनराज चौधरी 2 मई से 15 दिन के मेडिकल अवकाश पर हैं. वहीं, डॉ. प्रदीप चौहान व डॉ. उषा चौहान पहले से अवकाश पर थे, लेकिन आपात स्थिति को देखते हुए अवकाश रद्द किए जाने के बावजूद उन्होंने 6 मई से 22 दिन की मेडिकल लीव डाल दी. इन चिकित्सकों के अवकाश की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

मेडिकल लीव या विदेश यात्रा?
बैठक के दौरान कुछ अधिकारियों ने आपसी बातचीत में संदेह जताया कि दो चिकित्सक मेडिकल लीव लेकर विदेश यात्रा पर गए हैं. यह बात कितनी सही है, यह तो जांच का विषय है, लेकिन यदि चिकित्सक मेडिकल लीव पर हैं, तो उन्हें किसी चिकित्सकीय उपचार में संलग्न होना चाहिए. ऐसे में संबंधित जिले से मेडिकल बोर्ड गठित कर तत्काल रिपोर्ट मंगवाना आवश्यक है. यदि मेडिकल अवकाश के बहाने विदेश यात्रा की पुष्टि होती है, तो केवल चिकित्सकों ही नहीं, जांच को लीपापोती की दिशा में मोड़ने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget