एक्सप्लोरर

किसी भी हाल में परमाणु बम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है भारत? इस समझौते पर किए हैं हस्ताक्षर

पाकिस्तान भले ही परमाणु हथियारों को लेकर फर्स्ट यूज पॉलिसी यानी युद्ध की स्थिति में परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अमल करता हो, लेकिन भारत की नीति काफी अलग है.

Nuclear Weapons: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी सैन्य टकराव होता है तो परमाणु हथियारों की चर्चा बढ़ जाती है. बीते दिनों हुए सैन्य संघर्ष में भी ऐसा ही हुआ और पाकिस्तान की तरफ से भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी गई. हालांकि, भारत ने बिना डरे पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारत 'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग' ने डरने वाला नहीं है. भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की मौजूदगी दुनिया के लिए चिंता का कारण है. दरअसल, ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं और चार बार सीधी जंग भी लड़ चुके हैं. 

हालांकि, भारत और पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को लेकर नीतियां अलग-अलग हैं. पाकिस्तान भले ही परमाणु हथियारों को लेकर फर्स्ट यूज पॉलिसी यानी युद्ध की स्थिति में परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अमल करता हो, लेकिन भारत की नीति काफी अलग है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या भारत किसी भी हाल में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता है? ऐसा कौन सा समझौता है, जो भारत को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकती है? 

भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार

मौजूदा समय में दुनिया के सिर्फ 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं. इसमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. इसमें भारत और पाकिस्तान दुनिया के दो ऐसे पड़ोसी देश हैं, जिनके बीच टकराव की स्थिति हमेशा बनी रहती है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से परमाणु हथियारों की होड़ भी रही है. दुनिया के किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. हालांकि, माना जाता है कि भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं तो पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं. 

परमाणु हथियारों को लेकर भारत की नीति

परमाणु हथियारों को दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार माना जाता है. दुनिया में सिर्फ एक बार इन हथियारों का प्रयोग जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में किया गया था, जिसकी तबाही पूरी दुनिया ने देखी थी. ऐसे में इन हथियारों का प्रयोग न किया जाए ऐसे में कई देश 'नो फर्स्ट यूज' की नीति अपनाते हैं. भारत ने परमाणु हथियारों को लेकर 2003 में इस नीति को अपनाया था. यह नीति कहती है कि भारत किसी भी परिस्थिति में किसी देश के खिलाफ पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा. हालांकि, अगर भारत पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया तो भारत भी ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगा. इसलिए यह कहना गलत है कि भारत कभी परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं कर सकता. भारत केवल उस परिस्थिति में इन हथियारों का प्रयोग करेगा, जब उस पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाए. 

यह भी पढ़ें: ब्रह्मोस मिसाइल किसी दूसरे देश को क्यों नहीं बेच सकता है भारत? ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget