एक्सप्लोरर

वोडाफोन आईडिया ने लगाई सरकार से गुहार, अगर वक्त रहते नहीं मिली मदद तो बंद हो सकती है भारत में सर्विस

Vodafone Idea: आर्थिक संकट में फंसी कंपनी वोडाफोन आईडिया ने AGR बकाए को लेकर सरकार से मदद मांगी है. कंपनी ने AGR बकाए पर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की छूट की मांग की है.

Vodafone Idea: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VIL) आर्थिक परेशानियों से घिरी हुई है और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. कंपनी ने  टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) को बताया है अगर सरकार ने वक्त रहते बकाए AGR (Adjusted Gross Revenue) पर मदद नहीं की, मार्च 2026 के बाद भारत में कंपनी का कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा. 

कंपनी को मजबूरन जाना पड़ सकता है NCLT  

कर्ज में डूबी कंपनी ने सरकार को इस बात के लिए भी आगाह किया है कि अगर सरकार ने मदद नहीं की, तो उसे दिवालियापन कार्यवाही के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal - NCLT) का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा. 17 अप्रैल 2025 को VIL के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने DoT सचिव को लिखी चिट्ठी में कंपनी ने सरकार से मदद की मांग की.

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि 26,000 करोड़ रुपये के इक्विटी इन्फ्यूजन और और सरकार के बकाये को इक्विटी में बदलने के बावजूद आर्थिक तंगी की मार झेल रही कंपनी को बैंकों से कोई मदद नहीं मिली है. बता दें कि VIL में अभी सबसे अधिक 49 परसेंट की हिस्सेदारी सरकार के पास है. कंपनी के बकाये को इक्विटी में बदलने के बाद यह हिस्सा सरकार को मिला है. 

सरकार से जल्द से जल्द मदद की है जरूरत

DoT सचिव को लिखी चिट्ठी में कंपनी ने कहा कि AGR मामले में अगर सरकार ने तुरंत मदद नहीं की, तो बैंक फंडिंग की बात आगे नहीं बढ़ेगी और बैंक कंपनी को लोन नहीं देंगे. कंपनी का कामकाज ठप्प हो जाएगा. कंपनी ने यह भी कहा कि अगर कंपनी दिवालिया हो जाती है तो न केवल कंपनी की सेवाएं थोड़े समय के लिए बाधित होगी, बल्कि सरकार की इसमें 49 परसेंट की हिस्सेदारी का मूल्य भी शून्य तक गिर सकता है. इसके चलते कंपनी से स्पेक्ट्रम बिक्री के 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाए की वसूली नहीं हो पाएगी. 

अभी भी इतना है बकाया

सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में कंपनी ने AGR बकाए पर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की छूट की मांग की है. इस याचिका पर 19 मई को सुनवाई होने की संभावना है. बता दें कि सरकार के स्पेक्ट्रम और एजीआर बकाया के एक हिस्से को इक्विटी में बदलने  करने के बाद भी वोडाफोन आइडिया पर अभी भी 1.95 लाख करोड़ रुपये का भारी भरकम बकाया है. 

AGR क्या होता है?

एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) टेलीकॉम कंपनियों से संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा लिया जाने वाल यूजेज और लाइसेंसिंग फीस है. 

ये भी पढ़ें:

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: अब खूंखार आतंकी मसूद अजहर पर 14 करोड़ रुपये उड़ाने का प्लान; जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget