एक्सप्लोरर

JDU के पूर्व अध्यक्ष ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने RCP Singh को दिलाई सदस्यता

Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी ने जदयू के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी में शामिल करा लिया है. आरसीपी सिंह की तारीफ में प्रशांत किशोर ने कसीदे पढ़े.

RCP Singh Joins Prashant Kishor Party: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने रविवार (18 मई, 2025) को जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) का दामन थाम लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी रहे आरसीपी सिंह को प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता दिलाई. पार्टी में शामिल होने पर प्रशांत किशोर ने आरसीपी सिंह का आभार जताया. उन्होंने बताया कि आरसीपी सिंह नई व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए जन सुराज से जुड़े हैं. बिहार को नया विकल्प देने में आरसीपी सिंह का प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव काम आएगा.

जन सुराज प्रमुख ने कहा, "2025 में बना महागठबंधन केस स्टडी बन गया है. महागठबंधन ने बिहार में पीएम मोदी और बीजेपी का विजय रथ रोका था. बीजेपी के विजय रथ रोकने की नई व्यवस्था प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह की वजह से बनी." उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के साथ संघर्ष कर रहे कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए हैं. प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि जन सुराज क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर समझौता नहीं करेगी.

JDU ठेकेदारों की पार्टी बन गई है-प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक तौर पर निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं. जदयू ठेकेदारों की पार्टी बन गई है. जन सुराज समाजवाद और लोहिया के विचारों को जिंदा रखेगी. गांधी की सोच के मुताबिक सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा." प्रशांत किशोर ने जदयू छोड़कर जन सुराज में शामिल होने का आह्वान किया.  

विकसित भारत की चर्चा से बिहार गायब- RCP 

आरसीपी सिंह ने भी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया.उन्होंने कहा, "2047 में विकसित भारत लेकिन बिहार की चर्चा नहीं होती. हमने एनडीए और इंडिया में भी काम किया है. हमने इनके लिए मजदूरी की है. अब पहली बार अपने लिए घर बना रहे हैं. हमारे लिए घर बिहार है." आरसीपी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी 2047 में विकसित भारत की चर्चा करते हैं लेकिन बिहार की नहीं करते. 

 

ये भी पढ़ें- 'कुर्सी कुमार को ना विचारधारा, ना जनता से सरोकार', बिहार की बदहाली पर RJD का तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget