एक्सप्लोरर

भारत की बहू हैं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, इस इंडियन फिल्म मेकर संग रचाई है शादी

Pakistani Actress Married To Indian Filmmaker: एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भारतीय फिल्ममेकर से शादी रचाई है. ये एक्ट्रेस 2017 की एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.

Pakistani Actress Married To Indian Filmmaker: पाकिस्तान के ऐसे कई आर्टिस्ट हैं जो भारतीय कलाकारों को दिल दे चुके हैं. कई सेलेब्स तो शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भारतीय फिल्ममेकर से शादी रचाई है. ये एक्ट्रेस पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं और कई दिग्गज पाक एक्टर्स के साथ नजर आ चुकी हैं.

इस एक्ट्रेस का नाम मदीहा इमाम हैं जिन्होंने 2023 में फिल्म प्रोड्यूसर मोजी बसर के साथ निकाह किया था. मोजी बसर अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं जिन्हें फिल्म 'द सिक' के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुपी' के प्रोडक्शन मैनेजर रहे हैं. 

Actress Madiha Imam ties the knot - Life & Style - Business Recorder

कौन हैं मदीहा इमाम?
पाक हसीना मदीहा इमाम बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और रोहित सराफ की साल 2017 की फिल्म 'डियर माया' में दिखाई दी थीं. मदीहा 'दिल-ए-मोमिन', 'मुझे कबूल नहीं', 'बेहद', 'इश्क जलेबी' जैसे कई पाकिस्तानी ड्रामों में लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आ चुकी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madiha Imam-Basar (@madihaimam)

मदीहा-मोजी की लव स्टोरी
मदीहा इमाम और मोजी बसर की लव स्टोरी सालों पहले शुरू हुई थी. फूशिया मैग्जीन के साथ एक पॉडकास्ट में मदीहा ने इस बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आई थीं और तभी उनकी मुलाकात मोजी से हुई. उस समय मोजी उसी प्रोडक्शन हाउस में इंटर्नशिप कर रहे थे. मोजी के बारे में पाक एक्ट्रेस ने कहा था- 'मुझे वो बहुत प्यारे और मेहनती लगे, और मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छे दिखते भी हैं. मैं सिंगल थी और पूरी तरह से उन पर फिदा हो गई थी.'

Pakistani actress Madiha Imam ties the knot with Arunachali flimmaker Moji Basar. Check pics here | Northeast Live

शादी को लेकर ट्रोल हुआ था कपल
सालों की डेटिंग के बाद मदीहा इमाम और मोजी बसर ने 1 मई 2023 को दुबई में शादी रचाई. बता दें कि एक्ट्रेस मोजी से कुछ साल बड़ी हैं. जब दोनों की शादी हुई तो कपल को अलग-अलग देशों से होने के चलते काफी ट्रोल भी किया गया था. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
'मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
'ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget