एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर और कर्नल सोफिया कुरैशी पर उठाए सवाल... अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार

Ashoka University Professor Arrested: अली खान महमूदाबाद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और इसमें शामिल महिला अधिकारियों पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट महिला विरोधी नहीं थे.

Ali khan Mahmudabad Arrested: ऑपरेशन सिंदूर और कर्नल सोफिया कुरैशी पर सवाल उठाने वाले अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी. इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार (18 मई, 2025) को दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया, "हरियाणा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर पर उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है." इसस पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उनकी टिप्पणियों पर स्वतः संज्ञान लिया था और इसके कुछ दिनों बाद ये गिरफ्तारी हुई.

आयोग ने एक नोटिस में कहा कि उनकी टिप्पणियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों की गरिमा को कमतर आंका और सांप्रदायिक कलह को बढ़ावा दिया. इसके जवाब में महमूदाबाद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और इसमें शामिल महिला अधिकारियों पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट महिला विरोधी नहीं थे और उन्हें सेंसर किया जा रहा था.

क्या कहा प्रोफेसर महमूदाबाद ने?

एक्स पर जारी एक बयान में प्रोफेसर ने कहा, "नोटिस के साथ संलग्न स्क्रीनशॉट से यह साफ हो जाता है कि मेरी टिप्पणी को पूरी तरह से गलत समझा गया है और आयोग के पास इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है. महिला आयोग एक ऐसा निकाय है जो एक महत्वपूर्ण कार्य करता है; हालांकि, मुझे जारी किए गए समन में यह उजागर नहीं किया गया है कि मेरी पोस्ट महिलाओं के अधिकारों या कानूनों के विपरीत कैसे है."

महमूदाबाद ने कहा कि वह इस बात की सराहना करते हैं कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भारत की विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुना गया.

उन्होंने कहा, "मैंने कर्नल कुरैशी का समर्थन करने वाले दक्षिणपंथी लोगों की भी सराहना की और उन्हें आम भारतीय मुसलमानों के लिए भी यही रवैया अपनाने के लिए आमंत्रित किया, जो रोजाना उत्पीड़न का सामना करते हैं. अगर कुछ भी हो तो मेरी पूरी टिप्पणी नागरिकों और सैनिकों दोनों के जीवन की सुरक्षा के बारे में थी. इसके अलावा मेरी टिप्पणियों में महिलाओं के प्रति कोई भी द्वेष नहीं है, जिसे महिला विरोधी माना जा सके."

ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग को लेकर क्या बोले महमूदाबाद?

महमूदाबाद ने महिला अधिकारियों की ओर से की गई ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग को दिखावा और सिर्फ पाखंड बताया. हरियाणा राज्य आयोग ने उनकी टिप्पणियों को राष्ट्रीय सैन्य कार्रवाइयों को बदनाम करने का प्रयास माना. आयोग के नोटिस में शामिल एक फेसबुक पोस्ट में महमूदाबाद ने कहा, "मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे दक्षिणपंथी टिप्पणीकार कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना कर रहे हैं, लेकिन शायद वे उतनी ही जोर से यह भी मांग कर सकते हैं कि भीड़ की ओर से हत्या, मनमाने ढंग से बुलडोजर चलाने और बीजेपी के नफरत फैलाने के शिकार अन्य लोगों को भारतीय नागरिकों के रूप में संरक्षित किया जाए."

ये भी पढ़ें: Watch: 'ऐसा सबक सिखाएंगे, इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी', सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget