एक्सप्लोरर

'मुगलों से कराते थे बहन बेटियों का शादी ताकि...', हनुमान बेनीवाल का विवादित बयान से राजस्थान की सियासत में हलचल

Hanuman Beniwal News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने विवादित बयान में कहा कि राजस्थान के लोगों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है. यहां के राजा गद्दी बचाने के लिए मुगलों को अपनी बेटियां देते थे.

Hanuman Beniwal Controversial Statement: अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान की नागौर सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सांसद हनुमान बेनीवाल का एक और विवादित बयान सामने आया है. हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राजस्थान के लोगों को 'वीरों की भूमि' कहा जाता है, जो कि पूरी तरह गलत है. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के लोगों का देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है.

हनुमान बेनीवाल का कहना है, "भगत सिंह जैसा एक भी क्रांतिकारी राजस्थान की धरती से नहीं निकला. राजस्थान के राजा तो अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुगलों को अपनी बेटियां तक दे देते थे. मुगल राजस्थान के राजाओं की बेटियां ले जाते थे. यहां पर तमाम राजाओं ने मुगलों से वैवाहिक रिश्ते कायम किए थे."

'राजस्थान में लड़ाई का कोई इतिहास नहीं'
सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर शहर में एक कार्यक्रम में कहा है, "महाराणा प्रताप और सूरजमल जैसे दो-तीन लोगों को छोड़ दिया जाए तो राजस्थान के लोगों ने कभी देश के लिए कोई लड़ाई नहीं लड़ी. राजस्थान में देश की लड़ाई को लेकर कहीं कोई हिस्ट्री भी नहीं है. राजस्थान के लड़ाके अगर देश की आजादी की लड़ाई के लिए सामने आते तो इतिहास में उनका नाम होता. इतिहास में उनका कहीं कोई नाम नहीं है."

'आजादी की लड़ाई में राजस्थान का कोई गीत नहीं'
सांसद हनुमान बेनीवाल के मुताबिक, 1857 के गदर से लेकर देश की आजादी के दिन तक राजस्थान के किसी व्यक्ति ने कोई लड़ाई नहीं लड़ी. जितनी लड़ाई पड़ोस के दूसरे राज्यों ने लड़ी, उतनी राजस्थान के लोगों ने कतई नहीं लड़ी. हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में राजस्थान का कोई गीत नहीं गाया गया. यहां के लोगों का कोई योगदान नहीं रहा. अगर किसी ने यहां की लड़ाई लड़ी हो तो उसका नाम मुझे बताया जाए.

'राजस्थान के लोग अपना शोषण कराने के आदी'
सांसद हनुमान बेनीवाल यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान के लोग मौजूद समय में भी अपना शोषण कराने के आदी हैं. पांच साल कांग्रेस से शोषण कराते हैं फिर अगले पांच साल बीजेपी से. हमारे जैसे संघर्ष करने वाले लोगों को यहां के लोग तवज्जो नहीं देते. मैं दो डिग्री से लेकर 46 डिग्री तक के तापमान में आंदोलन करता रहा हूं. राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती में अन्याय का शिकार हुए युवाओं को भी न्याय दिलाने का काम करूंगा. चाहे यह लड़ाई मेरे और मेरे परिवार की ऊपर ही क्यों ना आ जाए."

हनुमान बेनीवाल ने यह बयान शनिवार को शहीद स्मारक पर चल रहे धरने में दिया. वह सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के असफल अभ्यर्थियों के धरने में रोज शामिल होते हैं. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने 25 मई को एक रैली आयोजित किए जाने का ऐलान किया है. यह रैली जयपुर शहर में ही होगी और इसमें एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget