एक्सप्लोरर

गोवा में BJP के पक्ष में आंकड़े, फिर क्यों नहीं कर रही सरकार बनाने का दावा पेश?

गोव में चुनाव नतीजे आए चार दिन बीत जाने के बाद और आंकड़े पक्ष में होने के बावजूद बीजेपी ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है.

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जीती हुई पार्टी अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है. हालांकि, गोव में चुनाव नतीजे आए चार दिन बीत जाने के बाद और आंकड़े पक्ष में होने के बावजूद बीजेपी ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चीजों में तेजी आने की संभावना है, क्योंकि बीजेपी के दो केंद्रीय पर्यवेक्षक सोमवार शाम को विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि बीजेपी ने गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुर्गन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

विधायक दल की बैठक भी नहीं हुई है

माना जा रहा है कि इस दौरान गोवा में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है. बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष और पीयूष गोयल देर शाम गोवा पहुंचेंगे और वे पार्टी के सभी 20 विधायकों के साथ आमने-सामने बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने अपने नेता का चुनाव करने के लिए विधायक दल की बैठक नहीं की है.

विश्वजीत राणे ने सीएम पद के लिए दावेदारी जतायी है

सूत्रों के अनुसार, सावंत कैबिनेट में बतौर स्वास्थ्य मंत्री प्रभार संभालने वाले विश्वजीत राणे ने हाल के चुनावों में बेहतर अंतर से अपनी जीत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी जतायी है. राणे वालपोई सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं, बीजेपी के सूत्रों ने संकेत दिया कि पार्टी सावंत को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगी.

गोवा में बीजेपी ने 40 सीटों में से 20 जीती हैं

गौरतलब है कि हाल के चुनावों में बीजेपी ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी, जिसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए थे. तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो सदस्यों ने पहले ही बीजेपी को अपना समर्थन दिया है, ऐसे में बीजेपी आसानी से सरकार बना सकती है.

ये भी पढ़ें- 

क्या फिर लौट रहा है कोरोना? चीन ने 3 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद, तीन शहरों में लगा दिया लॉकडाउन

Russia-Ukraine War: जंग के 19वें दिन फिर बातचीत कर रहे यूक्रेन और रूस, क्या निकलेगा नतीजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget