एक्सप्लोरर

क्या Google को रिप्लेस कर देगा AI! Airbnb CEO ने दी चौंकाने वाली चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

Airbnb CEO: Airbnb के CEO ब्रायन चेस्की ने AI चैटबॉट्स पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ChatGPT, Claude और Perplexity जैसे टूल्स को अभी ‘नया Google’ मानना जल्दबाज़ी होगी.

Airbnb CEO: Airbnb के CEO ब्रायन चेस्की ने AI चैटबॉट्स पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ChatGPT, Claude और Perplexity जैसे टूल्स को अभी ‘नया Google’ मानना जल्दबाज़ी होगी. उन्होंने माना कि AI की क्षमता काफी बड़ी है लेकिन यह तकनीक अभी विकास के शुरुआती चरण में है और सर्च इंजन के स्तर तक पहुंचने में समय लगेगा.

क्यों AI चैटबॉट Google की जगह नहीं ले सकते?

चेस्की ने निवेशकों से कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें इन्हें अभी ‘नया Google’ समझना चाहिए.” उनके मुताबिक, AI चैटबॉट ग्राहक सेवा और पर्सनलाइज़ेशन में उपयोगी हैं लेकिन अभी वे Google जैसे सर्च इंजन से मिलने वाले ट्रैफ़िक और रेफरल का पूरा विकल्प नहीं बन पाए हैं.

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ChatGPT को चलाने वाला AI मॉडल प्रोप्रायटरी (विशेष स्वामित्व वाला) नहीं है. Airbnb भी उसी API का उपयोग कर सकता है और कई अन्य कंपनियां भी इसे लागू कर सकती हैं. चेस्की के अनुसार, AI में सफलता सिर्फ़ सबसे अच्छा मॉडल रखने में नहीं बल्कि सही एप्लिकेशन के लिए कस्टम इंटरफ़ेस और मॉडल को फाइन-ट्यून करने में है.

Airbnb AI का कैसे इस्तेमाल कर रहा है?

कंपनी ने बताया कि अमेरिका में उनके AI कस्टमर सर्विस एजेंट ने ऐसे मामलों में लगभग 15% की कमी की है, जहां मेहमानों को इंसानी एजेंट से बात करनी पड़ती थी. यह AI एजेंट 13 अलग-अलग मॉडलों से बनाया गया है और इसे लाखों बातचीत के डाटा पर ट्रेन किया गया है. फिलहाल यह केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है लेकिन इस साल इसे और भाषाओं में पेश किया जाएगा. अगले साल तक यह अधिक पर्सनलाइज़्ड और स्वतंत्र हो जाएगा यानी अगर कोई रिज़र्वेशन कैंसिल करना चाहे तो यह न केवल तरीका बताएगा बल्कि खुद वह प्रक्रिया भी पूरी कर देगा.

इसके अलावा, यह एजेंट ग्राहकों को यात्रा की योजना बनाने और बुकिंग करने में भी मदद कर सकेगा. चेस्की का मानना है कि AI चैटबॉट्स कंपनियों के कस्टमर इंटरैक्शन को बदल रहे हैं लेकिन फिलहाल ये एन्हांसर हैं, रिप्लेसमेंट नहीं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आए कमाल के फीचर्स! अब नए कोलाज लेआउट के साथ मिलेंगे मस्ती भरे म्यूज़िक, जानें कैसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget