एक्सप्लोरर

घर सजाना अब हो जाएगा और ज्यादा आसान, शुरू हो गईं ये तैयारियां

घर सजाना काफी मशक्कत का काम होता है, क्योंकि इसके लिए तिनका-तिनका चुनना पड़ता है, जिसमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है. अब आपकी यह दिक्कत चुटकियों में दूर हो जाएगी.

घर सजाना किसे पसंद नहीं, लेकिन कभी-कभी सोचते हैं कि अच्छा फर्नीचर कहां से लाएं? नए डिजाइन कैसे पता चलें या फिर बजट में सब कैसे फिट होगा? अब ये सब आसान होने वाला है, क्योंकि भारत में बड़ा बदलाव आ रहा है. दरअसल, आईएमएम इंडिया नाम की नई पहल शुरू हो गई है, जो घर सजाने के तरीके को पूरी तरह बदल देगी. ये आईएमएम कोलोन का भारतीय वर्जन है, जो दुनिया का मशहूर फर्नीचर और इंटीरियर ट्रेड फेयर है. हाल ही में लॉन्च हुए आईएमएम इंडिया की पहली एग्जिबिशन मार्च 2026 में लगेगी. आइए जानते हैं कि यह कैसे आपके घर को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा?

क्या है आईएमएम इंडिया?

IMM इंडिया B2B प्लेटफॉर्म है, जहां फर्नीचर बनाने वाले, इंटीरियर डिजाइनर और एक्सपोर्टर मिलकर नए आइडिया शेयर करेंगे. इसका फायदा डायरेक्ट आम आदमी को मिलेगा, क्योंकि यहां से नए ट्रेंड्स, सस्ते और अच्छे प्रॉडक्ट्स मार्केट में आएंगे. 8 अगस्त को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित लॉन्चिंग इवेंट में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय सहाय, जोधपुर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स असोसिएशन के प्रेसिडेंट भारत दिनेश, मशहूर इंटीरियर डिजाइनर मैरी-गॉन, कोलनमेस्से प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मिलिंद दीक्षित आदि शामिल हुए. 

कितनी तेजी से बढ़ रहा यह मार्केट?

बता दें कि भारत में इंटीरियर डिजाइन मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोलनमेस्से के एमडी मिलिंद दीक्षित ने बताया कि भारत का इंटीरियर डिजाइन मार्केट 2024 में 36.4 बिलियन डॉलर का है, जो 14.3 फीसदी की दर से डिवेलप होकर 2032 तक 67.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. वहीं, 2033 तक 71 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. 

ट्रंप से कैसे निपटेगा भारत?

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईसीओ) के  अजय सहाय का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ से भारतीय एक्सपोर्टर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि चीन के बाद अमेरिका हमारा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. इस बीच एक्सपोर्टर्स को बचाने के लिए सरकार बड़ी योजना बना रही है, जो करीब 20,000 करोड़ की होगी. सरकार का टारगेट है कि सितंबर तक इस योजना को शुरू कर दिया जाए. इसका मकसद दुनिया भर में ट्रेड में होने वाले उतार-चढ़ावों से भारतीय एक्सपोर्टर्स को बचाना है.

कब लगेगी पहली एग्जिबिशन?

आईएमएम इंडिया की पहली एग्जिबिशन 11 से 14 मार्च तक यशोभूमि (आईआईसीसी) में लगेगी, जो द्वारका नई दिल्ली में है. यहां आपको फर्नीचर के नए डिजाइन, लाइटिंग के आइडिया, वॉल और फ्लोर कवरिंग्स, होम डेकोर आइटम्स, बाथरूम एक्सेसरीज, किचन सॉल्यूशंस और आर्ट पीसेस भी देखने के लिए मिलेंगे. इस एग्जिबिशन में जर्मनी, इटली और चीन जैसे देशों की कंपनियां भी आएंगी.

ये भी पढ़ें: बियर पीने के शौकीन हैं तो चखने में जरूर ट्राई करें ये चीजें, कसम से आ जाएगा मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget