एक्सप्लोरर

क्या 30 हजार सैलरी होने पर आप खरीद सकते हैं Royal Enfield Classic 350? यहां जान लीजिए हिसाब

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के पांच वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं. क्लासिक 350 का सबसे सस्ता मॉडल इसका हेरिटेज वर्जन है. आइए पूरा हिसाब जान लेते हैं.

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड का एक अलग ही क्रेज है. खासतौर पर युवाओं में इस ब्रांड की मोटरसाइकिल के लिए एक अलग ही दीवानगी है. अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए रॉयल एनफील्ड की किसी बाइक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्लासिक 350 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. 

जब भी रॉयल एनफील्ड 350 की मोस्ट-पॉपुलर बाइक्स की बात की जाती है तो सबसे ऊपर क्लासिक 350 का नाम आता है. इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत दो लाख रुपये से भी ज्यादा है. आइए इस बाइक के EMI प्लान के बारे में जानते हैं. 

क्या रहेगा EMI का हिसाब?

अगर आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदना चाहते हैं तो क्या आप जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को खरीदने के लिए आपको एक बार में पूरा पेमेंट करने की जरूरत नहीं है. आप हर महीने एक तय अमाउंट EMI के रूप में भरकर इस मोटरसाइकिल को अपने नाम कर सकते हैं. 

कितनी है रॉयल एनफील्ड क्लासिक की कीमत? 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के पांच वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं. क्लासिक 350 का सबसे सस्ता मॉडल इसका हेरिटेज वर्जन है. इस मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 2,28,526 रुपये है. देश के बाकी राज्यों में इस कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. इस बाइक को लोन पर खरीदने के लिए आपको 2,17,100 रुपये का लोन मिल जाएगा. 

कितनी EMI पर मिल जाएगी रॉयल एनफील्ड क्लासिक? 

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदने के लिए करीब 11,500 रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर जमा करने होंगे. लिए गए बाइक लोन पर बैंक 9 फीसदी ब्याज लगाती है और आप ये लोन दो साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 10,675 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे. इसके अलावा अगर आप क्लासिक 350 के लिए लोन तीन साल के लिए लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज पर हर महीने 7,650 रुपये की किस्त जमा करनी होगी. इस तरह आप 30 हजार सैलरी होने पर भी ये बाइक खरीद सकते हैं. 

रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने के लिए बैंक से ये लोन चार साल के लिए लिया जाता है तो 48 महीनों तक हर महीने 6,150 रुपये की EMI जमा करनी होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग बैंक और उनकी पॉलिसी के मुताबिक इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है. लोन लेने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:-

10 हजार की EMI पर Tata Punch EV खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए पूरा फाइनेंस प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget