एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने मुझसे कहा- 'तुम रजत पाटीदार का फोन नंबर कैसे...', जानिए छत्तीसगढ़ के लड़के ने क्या बताया

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का कॉल एक लड़के को आया तो वह हैरान रह गया. मनीष नाम के युवक ने नई सिम खरीदी थी, जो रजत पाटीदार का नंबर था. लड़के ने बताया कि कोहली और डिविलियर्स ने उनसे क्या बात की थी.

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से बात करके छत्तीसगढ़ के मनीष बीसी और खेमराज बहुत खुश हैं. दरअसल इन्होने एक सिम खरीदी थी, उन्हें वो नंबर अलॉट हो गया जो पहले रजत पाटीदार इस्तेमाल कर रहे थे. जी हां, आरसीबी के कप्तान रजत का नंबर. फिर क्या था, कोहली-डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के कॉल उन्हें आने लगे. अब इन लड़कों ने बताया कि कोहली और यश दयाल ने उनसे क्या कहा था.

मनीष और खेमराज छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के मडगांव में रहते हैं. उन्होंने 28 जून को एक नई सिम खरीदी, तब से उन्हें नए नंबर पर ये कॉल आने लगे. जब बात करने वाले खुद को कोहली या कोई और बड़ा खिलाड़ी बताता था, तो उन्हें यकीन नहीं होता था. फिर एक दिन रजत पाटीदार ने उन्हें फोन किया, फिर मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

विराट कोहली ने फोन पर क्या बात की

पीटीआई से बात करते हुए खेमराज ने बताया कि वह एबी डिविलियर्स की आवाज सुनकर बहुत खुश हुए थे, हालांकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने अंग्रेजी में बात की थी इसलिए उन्हें कुछ समझ नहीं आया.

उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने गांव में रहकर एक दिन विराट कोहली से बात करूंगा. जब एबी डिविलियर्स ने फ़ोन किया, तो उन्होंने अंग्रेज़ी में बात की. हमें एक शब्द भी समझ नहीं आया, लेकिन हम बहुत खुश थे. जब मनीष को कॉल आता था तो वो मुझे दे देता था. खुद को विराट कोहली और यश दयाल बताते हुए वह पूछते थे कि 'हम पाटीदार का नंबर क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं.' हमने उन्हें बताया कि हमने नया सिम खरीदा है और यह हमारा नंबर है."

पीटीआई ने गरियाबंद की पुलिस उपाधीक्षक नेहा सिन्हा के हवाले से बताया, "वो क्रिकेटर्स मनीष को कॉल कर रहे थे, जो रजत पाटीदार के संपर्क में थे. पाटीदार ने मध्य प्रदेश साइबर सेल को सूचित किया कि उसका नंबर किसी और को दे दिया गया है, कृपया उन्हें वापस किया जाए."

मनीष और खेमराज ने वापस किया रजत पाटीदार का नंबर

जब पुलिस उनके घर पहुंची तो वह अपनी मर्जी से रजत पाटीदार का नंबर वापस करने के लिए तैयार हो गए, उन्हें इसकी कोई शिकायत भी नहीं क्योंकि विराट कोहली से बात करना उन्हें अब जीवनभर याद रहेगा. वह सभी को इस बारे में बहुत गर्व और ख़ुशी से बताएँगे.

रिपोर्ट में मनीष के भाई देशबंधु बीसी के हवाले से कहा गया, "भले ही ये सब गड़बड़ी के कारण हुआ, लेकिन ये बातचीत पूरी तरह से किस्मत की वजह से हुई. लोग तो बस उन्हें देखने का सपना देखते हैं, हमें उनसे बात करने का मौका मिला."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

कुंवारे देवर पर बेवफा भाभी की नजर । सनसनी । Sansani
पुतिन का तिलिस्मी संसार पहली बार देखेगा भारत । Putin India Visit
UP में घुसपैठियों की अब खैर नहीं, Yogi की पुलिस के निशाने पर घुसपैठी । News@10
मोदी और पुतिन ने ठाना, ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ! । Putin India Visit । PM Modi ।  Chitra Tripathi
2026 का रण क्या बुलडोजर vs बंगाली अस्मिता के मुद्दे पर होगा? | CM Yogi | Mamata Banerjee
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Blood Formation Process: इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
Embed widget