एक्सप्लोरर

Bihar Protest: बिहार में योग प्रशिक्षक भी आंदोलन पर उतरे, मानदेय बढ़ाने के लिए BJP कार्यालय पर घंटों किया प्रदर्शन

Yoga instructors: प्रशिक्षकों ने कहा कि कई बार हम लोगों ने धरना प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भी हम लोग कई बार मिले थे और उन्होंने आश्वासन भी दिया था, लेकिन वो सिर्फ आश्वासन ही रहा.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई विभागों में मानदेय की वृद्धि की है. तो अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत योग प्रशिक्षक भी अपनी मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर गए हैं.

बीजेपी कार्यालय के गेट पर घंटों प्रदर्शन

सोमवार को काफी संख्या में योग प्रशिक्षकों ने बीजेपी कार्यालय के गेट पर कई घंटे प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि 2018 में हम लोग को बहाल किया गया था और और 250 रुपये प्रति दिन दिया जाता है, जो साढ़े सात हजार का महीना है. मुख्यमंत्री सभी लोगों का मानदेय बढ़ा रहे हैं. हम पर कब ध्यान देंगे.

भागलपुर से आए एक योग प्रशिक्षक ने कहा कि कोरोना के समय में हम लोग अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को योग करवा रहे हैं. उस वक्त से हम लोग को ढाई सौ रुपया प्रतिदिन के  हिसाब से पैसा मिलता है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई लोग 10 किलोमीटर 15 किलोमीटर दूरी से आते हैं, जो आने जाने का भाड़ा में ही खर्च हो जाता है. फिर साढ़े सात हजार के महीने पर हम लोग कैसे कम कर सकते हैं.

एक दूसरे प्रशिक्षक ने कहा कि "इसके लिए कई बार हम लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया था. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भी हम लोग कई बार मिले थे और उन्होंने आश्वासन भी दिया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही रहा. योग प्रशिक्षकों की बहाली निकालने की भी बात आई थी, लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चली गई."

आंदोलनकारियों ने कहा कि अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई विभाग में मानदेय की वृद्धि लगातार कर रहे हैं फिर हम पर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है. यही ध्यान आकर्षित करने के लिए हम अपने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिलने के लिए सुबह 5 बजे से बीजेपी कार्यालय पर आए हुए हैं.

उन लोगो ने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य मंत्री नहीं पहुंचे हैं, लेकिन हम शाम 5 बजे तक यहां रहेंगे. हर हाल में अपने मंत्री से मिलकर जाएंगे. जब सभी का जब मांग पूरा हो रहा है तो  हम पर भी ध्यान दिया जाए. वैसे यह पांच सूत्री मांग है, लेकिन मुख्य मांग है कि हम लोग का मानदेय बढ़ाया जाए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मानदेय बढ़ाने की मांग

बता दें कि चुनावी वर्ष  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां आम लोगों  के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की वृद्धि किया तो विद्यालय रसोइया, रात्रि प्रहरी का मानदेय दोगना कर दिया. वहीं शारीरिक शिक्षक को 8000 से बढ़कर सीधे 16000 कर दिया गया. अब अब अन्य  विभागों में भी मानदेय पर कम करें लोगों की इच्छा जागृत होने लगी है और कहीं ना कहीं यह सोच है कि अगर आंदोलन करेंगे तो निश्चित तौर पर चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जरूर ध्यान देंगे. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: विजय सिन्हा ने EC से नोटिस पर सम्मान की कही बात तो बोली RJD- यह सब लीपापोती...

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget