एक्सप्लोरर

एक ओवर में 6 छक्कों का सपना देख रहा है ये भारतीय खिलाड़ी, अश्विन के शो में किया खुलासा

भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अश्विन के शो में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का सपना साझा किया है, युवराज सिंह और अन्य दिग्गजों की इस खास लिस्ट में शामिल होने की तैयारी में हैं.

टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर संजू सैमसन ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं. केरल के इस 30 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शो कुट्टी स्टोरीज में खुलासा किया कि उनका सपना इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का है.

एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए

सैमसन ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे. उन्होंने कहा कि अगर रिटायरमेंट से पहले उन्हें कोई एक क्रिकेट का सपना पूरा करना हो, तो वह यही होगा कि एक ओवर की सभी 6 गेंदों को सीमा रेखा के पार भेज सकें. 

सैमसन का करियर रिकॉर्ड

जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से सैमसन अभी तक 42 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. 2024 में वह एक कैलेंडर वर्ष में 3 टी20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 16 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं.

युवराज और अन्य दिग्गज कर चुके हैं यह कमाल

टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का इतिहास सबसे पहले युवराज सिंह ने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ रचा था. इसके बाद वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड (2021, श्रीलंका के खिलाफ), नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी (2024, कतर के खिलाफ) और बुल्गारिया के मनन बशीर (2025, जिब्राल्टर के खिलाफ) ने भी यह उपलब्धि हासिल की है.
वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा भी यह कारनामा कर चुके हैं.

1. युवराज सिंह - 2007, टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ (स्टुअर्ट ब्रॉड का ओवर)

2. कायरन पोलार्ड - 2021, श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में

3. दीपेंद्र सिंह ऐरी - 2024, कतर के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में

4. मनन बशीर - 2025, जिब्राल्टर के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में

5. हर्शल गिब्स - 2007, वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ

6. जसकरन मल्होत्रा - 2021, वनडे में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ

आईपीएल में भविष्य को लेकर अटकलें

खबरें हैं कि सैमसन आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं. संजू अब तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 149 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान 4000 से ज्यादा रन बना लिए हैं. वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

संजू सैमसन का यह सपना अगर हकीकत में बदलता है, तो वह क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम एक खास सूची में दर्ज करा देंगे, जिसमें अब तक सिर्फ चुनिंदा दिग्गज ही जगह बना पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget