एक्सप्लोरर

Air Force में बनाना है करियर तो 10वीं के बाद ऐसे करें तैयारी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

अगर आप 10वीं पास हैं और आसमान में उड़ना आपका सपना है तो भारतीय वायु सेना आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है. हर साल हजारों युवा वायुसेना में भर्ती की तैयारी करते हैं.

भारतीय वायु सेना में काम करना ज्यादातर युवा का सपना होता है. यहां आपको सिर्फ सैलरी नहीं मिलती, बल्कि साहस, सम्मान और देश की सेवा करने का मौका भी मिलता है. यही वजह है कि हर साल लाखों युवा एयरफोर्स में जाने का सपना देखते हैं. ऐसे ​में अगर आप 10वीं पास हैं और आसमान में उड़ना आपका सपना है, तो भारतीय वायु सेना आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है.

हर साल हजारों युवा वायुसेना में भर्ती की तैयारी करते हैं, लेकिन बहुतों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है. खासकर अगर आपने अभी सिर्फ 10वीं पास की है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि Air Force में करियर बनाना है तो 10वीं के बाद तैयारी कैसे करें और कितनी सैलरी मिलेगी. 

क्या 10वीं के बाद सीधे एयरफोर्स जॉइन कर सकते हैं?

भारतीय वायु सेना में सीधे 10वीं के बाद अधिकारी रैंक में भर्ती का कोई ऑप्शन नहीं होता है. Air Force में शामिल होने के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है, और वो भी फिजिक्स और मैथ्स जैसे विषयों के साथ, 10वीं के बाद छात्र एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की तैयारी शुरू कर सकते हैं ताकि वे 12वीं के बाद परीक्षा देकर Air Force में अफसर बन सकें.

10वीं के बाद Air Force में करियर की तैयारी कैसे करें?

1. एनडीए (NDA) के लिए तैयारी शुरू करें - एनडीए के जरिए आप वायुसेना में अफसर बन सकते हैं. इसके लिए मैथ्स, फिजिक्स, इंग्लिश और जनरल नॉलेज की अच्छी तैयारी करनी होती है. एनडीए की परीक्षा UPSC के तहत साल में दो बार कराई जाती है.

2. एनडीए फाउंडेशन कोर्स जॉइन करें - 10वीं पास छात्र NDA फाउंडेशन कोर्स कर सकते हैं जो 11वीं-12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ NDA परीक्षा की तैयारी कराता है. यह कोर्स आपको मेंटली, फिजिकली और अकादमिक तौर पर NDA परीक्षा के लिए तैयार करता है. 

3. फिटनेस पर ध्यान दें - वायुसेना में करियर बनाने के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा से नहीं होता, बल्कि फिजिकल फिटनेस भी बहुत जरूरी होती है. हर रोज रनिंग, पुशअप्स, पुलअप्स और दूसरी एक्सरसाइज करके आप फिजिकल रूप से मजबूत बन सकते हैं. 

भारतीय वायु सेना में कितनी मिलती है सैलरी?
जब आप एनडीए के जरिए ट्रेनिंग पूरी करके ऑफिसर बनते हैं, तो आपकी मासिक सैलरी लगभग 56,100 से 2,50,000 तक हो सकती है. वहीं रैंक और एक्सपिरियंस के हिसाब से सैलरी अलग-अलग होती है. भारतीय वायु सेना में अधिकारियों को उनकी रैंक के अनुसार वेतन दिया जाता है. इसमें सैलरी का स्ट्रक्चर 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय किया गया है जैसे - 

1. फ्लाइंग ऑफिसर - ये शुरुआती अधिकारी रैंक होती है जिसकी बेसिक सैलरी 56,100 से 1,77,500 तक होती है. 

2. फ्लाइट लेफ्टिनेंट - प्रमोशन के बाद यह रैंक मिलती है, जिसकी बेसिक सैलरी 61,300 से 1,93,900 तक होती है 

3. स्क्वाड्रन लीडर - ये सीनियर पद होता है जिसमें बेसिक वेतन 69,400 से 2,07,200 तक होता है

4. विंग कमांडर - एक्सपीरियंस और सेवा के आधार पर यह रैंक मिलती है, इसमें वेतन 1,21,200 से 2,12,400 तक होता है. 

5. ग्रुप कैप्टन - एक उच्च अधिकारी रैंक होती है जिसकी सैलरी 1,30,600 से 2,15,900 तक मिलती है 

6. एयर मार्शल - इस रैंक में वेतन 1,82,200 से 2,24,100 तक होता है.

भारतीय वायु सेना में सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. 

यह भी पढ़े :  8वें वेतन आयोग के बाद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget