एक्सप्लोरर

SBI के Q1 नतीजे के बाद उछले शेयर, खरीदने की लगी होड़, करें BUY या सेल? जानें ब्रोकिंग फर्म्स की सलाह

SBI Share Jumps: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 17,035 करोड़ रुपये था.

SBI Share Tumbles: पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शुक्रवार को आए मजबूत तिमाही नतीजों के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही इसके शेयर में तेजी देखी गई. शुरुआती कारोबार में शेयर 2% तक उछल गया. एसबीआई का शेयर 807 रुपये पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन 804.55 रुपये पर बंद हुआ था. इसके बाद सुबह के सौदों में यह 823 रुपये तक पहुंच गया.

क्या रहे एसबीआई के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 17,035 करोड़ रुपये था. यह बाजार की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन रहा. ब्याज से आय में 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 1,17,996 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 1,11,526 करोड़ रुपये थी. ब्याज भुगतान पर खर्च 9% बढ़कर 76,923 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 70,401 करोड़ रुपये था.

मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकिंग फर्म्स ने शेयर को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एसबीआई के शेयर पर "खरीद" की रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य मूल्य 925 रुपये रखा है.

ब्रोकरेज फर्म की क्या है सलाह?

उनका कहना है कि बैंक ने तिमाही में ट्रेजरी प्रॉफिट से अच्छा लाभ कमाया और ऑपरेटिंग कॉस्ट कम रखी. जेएम फाइनेंशियल ने भी खरीद की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 950 रुपये तय किया है. उनका मानना है कि लोन ग्रोथ 12% रही है, जिसकी मुख्य वजह इंटरनेशनल बिजनेस और होम लोन में मजबूत बढ़ोतरी है. नुवामा ने भी शेयर को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए लक्ष्य मूल्य 950 रुपये तय किया है और बैंक के नतीजों के आधार पर इसमें निवेश को बेहतर संभावना बताया है.

ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल के गिरते दाम के बीच और मजबूत हुआ रुपया, अमेरिकी डॉलर के सामने दिखाई दबंगई

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget