एक्सप्लोरर

अगर साथ आ जाएं एशिया के सारे देश तो क्या करेगा अमेरिका, भारत-चीन के आगे कहां टिकेंगे ट्रंप?

Trump Higher Tariffs On Asian Countries: अमेरिका एशिया के देशों पर टैरिफ बम फोड़ रहा ह. ऐसे में सवाल है कि अगर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ एशिया के सभी देश एकसाथ हो जाते हैं, तो फिर अमेरिका का क्या होगा.

कई महीने के सस्पेंस के बाद आखिर बीते 7 अगस्त से डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ लागू हो चुका है. यह टैरिफ विभिन्न देशों पर 10 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक है. ट्रंप ने अभी भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, इसकी वजह है रूस से भारत की दोस्ती और कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त. रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इसके खिलाफ भारत का अगला संभावित कदम क्या हो सकता है और भारत इस स्थिति से कैसे निपटेगा? 

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर यह आरोप लगाया है कि भारत अमेरिकी डॉलर से रूसी तेल खरीदता है, जिस वजह से रूस को हथियारों के लिए फंड मिलता है. चलिए जानें कि अमेरिका के खिलाफ अगर एशिया के सभी देश आ जाएं तो डोनाल्ड ट्रंप क्या करेंगे.

ट्रंप के टैरिफ के बीच क्या चीजें हुईं खास

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बीच एशिया के बड़े देशों में कुछ बड़ी बातें हुई हैं, जो कि ध्यान देने योग्य हैं, जैसे कि नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल का मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात, पीएम मोदी के चीन दौरे का एलान, पुतिन और पीएम मोदी की टेलीफोन पर बात होना और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा का पीएम मोदी को फोन करना. सभी चीजों में कॉमन बात जो है वो है ब्राजील, भारत, रूस और चीन..ये चारों देश ब्रिक्स के संस्थापक हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर ट्रंप के टैरिफ युद्ध के खिलाफ ब्रिक्स के एक्टिवेट होते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कदम वापस खींच लिए हैं.

अमेरिका को जवाब देने की तैयारी में ब्रिक्स?

एक्सपर्ट्स की मानें ब्रिक्स के सारे बड़े देश मिलकर बड़ा एलान करने की तैयारी में हैं, कहा जा रहा है कि यह अमेरिका के पैरों तले जमीन खिसकाने वाला फैसला होगा. ऐसे माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की हर दिन नई नौटंकी के खिलाफ ब्रिक्स देश अमेरिका को जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं. ब्रिक्स के देश वैश्विक जीडीपी में करीब 35.6 फीसदी का योगदान देते हैं और अब एशिया के देश ट्रंप के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं. 

एशिया के देश साथ आ गए तो ट्रंप का क्या होगा? 

ब्रिक्स का अब विस्तार हो चुका है और इसमें कई सारे नए देश शामिल हो चुके हैं, लेकिन ज्यादातर देश चीन के करीबी हैं, जिसमें से ज्यादातर देशों के साथ भारत की दोस्ती अच्छी है. मजेदार बात यह है कि चीन का आधिकारिक ग्लोबल टाइम्स भी भारत के लेकर अपने स्वर नरम करता नजर आ रहा है और अमेरिका के खिलाफ भारत के पक्ष में बात कर रहा है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जो ब्रिक्स देश अमेरिकी हितों के खिलाफ जाएंगे उनको अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ झेलना होगा. ट्रंप की इस बात को भारत ने इसे अनुचित करार दिया था और रूस के साथ उसके रिश्ते लंबे समय से भरोसे पर टिके हुए हैं. 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर वाकई ब्रिक्स देश साथ आने वाले हैं और जुगलबंदी करने लगे हैं तो क्या वाकई ट्रंप बैकफुट पर आए हैं या फिर वे ब्रिक्स को काउंटर करने के लिए कोई नई प्लानिंग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत के किस शहर में माउंटबेटन को हुई थी मोहब्बत? नहीं पता होगी उनकी लव स्टोरी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, जानें अब डिप्टी सीएम से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, जानें अब डिप्टी सीएम से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
Rain Prediction: मौजूदा टेक्नोलॉजी से पहले लोग कैसे लगाते थे बारिश का पुर्वानुमान, किस तकनीक का होता था यूज?
मौजूदा टेक्नोलॉजी से पहले लोग कैसे लगाते थे बारिश का पुर्वानुमान, किस तकनीक का होता था यूज?
Immortals Army: ईरानी बादशाह के पास थी 10000 सैनिकों की सबसे खतरनाक सेना, जानें क्यों कहा जाता था इन्हें अमर?
ईरानी बादशाह के पास थी 10000 सैनिकों की सबसे खतरनाक सेना, जानें क्यों कहा जाता था इन्हें अमर?
नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से दिया इस्तीफा, जानें उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन?
नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से दिया इस्तीफा, जानें उन्हें कितनी मिलेगी पेंशन?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
US Iran War News Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
India US Relations: 40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? निकलने से पहले जान लें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? जान लें नियम
How To Clean Mattress: गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
Embed widget