एक्सप्लोरर

BJP विधायक अदिति सिंह ने प्रतीक भूषण की कलाई पर बांधी राखी, बहन को मिला ये खास तोहफा

UP News: रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह और गोंडा से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने विधानसभा परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. प्रतीक भूषण ने अपनी बहन को तोहफे में खास वचन दिया.

यूपी मानसून सत्र के पहले दिन आज बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली, जब रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह और गोंडा से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने विधानसभा परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. अदिति सिंह ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और प्रतीक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

अदिति ने विधानसभा के अंदर प्रतीक को राखी बांधी. हालांकि यह पहली बार नहीं है, वो हर साल प्रतीक को राखी बांधती है. अदिति सिंह ने कहा कि वो और उनकी छोटी बहन सालों से प्रतीक को राखी बांधती हैं. 

अदिति सिंह ने प्रतीक भूषण को बांधी राखी

इसके पहले भी हर रक्षाबंधन प्रतीक उनके घर जाते थे लेकिन, इस बार बाढ़ के कारण प्रतीक अपने क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारियां का निर्वाहन कर रहे थे. बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच में थे, इस कारण रक्षाबंधन के दिन वहां नहीं जा पाए. इसलिए आज विधानसभा सत्र के दौरान अदिति ने प्रतीक को राखी बांधी.

राखी बंधवाने के बाद प्रतीक ने अदिति के पैर छुए और अपनी बहन का आशीर्वाद लिया. अदिति ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया है. वो खूब आगे बढ़े. वहीं प्रतीक ने भी कहा कि वो आज का भत्ता अपनी बहन को तोहफे में देंगे. 

इस दौरान दोनों भाई-बहन एक दूसरे से हंसी मजाक करते भी दिखाई दिए. प्रतीक ने जब एक दिन का भत्ता देने की बात कही तो अदिति ने कहा कि वो एक दिन का नहीं पूरे महीने का भत्ता लेंगी. इस पर प्रतीक ने कहा कि पूरे महीने का भत्ता तो ज्यादा हो जाएगा. 

प्रतीक ने बहन को तोहफे में दिया ये वचन

प्रतीक ने कहा वो संकल्प लेते हैं कि गोंडा वाले रायबरेली की हर बहन की रक्षा करेंगे और मैं इनकी रक्षा करूंगा. ये गोंडा और रायबरेली का रिश्ता है. भाई-बहन का रिश्ता है. हमारे दोनों जगह के लोगों को खुश होना चाहिए और जानना चाहिए की गोंडा के व्यक्ति ने रायबरेली की लड़की को अपनी बहन माना है.

प्रतीक ने बताया कि गोंडा में बाढ़ आई हुई है, सरयू, घाघरा नदी में काफी पानी छोड़ा जा रहा है इसलिए बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं. प्रशासन द्वारा लगातार वहां काम किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावें लगाई गईं है. लोगों को खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई जा रही हैं. 

लखनऊ से दिल्ली तक आज सपा और अखिलेश यादव का दिन, बीजेपी की बढ़ी मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget