एक्सप्लोरर

500cc पावर के साथ Honda जल्द लॉन्च करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत

Honda की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन खबर है कि कंपनी इसे 2 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है. आइए इस बाइक की डिटेल्स जान लेते हैं.

जापान की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी Honda ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Activa e लॉन्च की थी. अब कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करने की तैयारी कर रही है. इस बाइक का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें इसके लुक और डिजाइन की झलक दिख रही है.

कब होगी लॉन्च?

  • Honda ने अभी तक इस बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 2 सितंबर, 2025 को होने वाली है. माना जा रहा है कि यह बाइक कंपनी के EV Fun Concept पर आधारित होगी, जिसे पिछले साल इटली के मिलान में आयोजित EICMA मोटरसाइकिल शो में दिखाया गया था.

कैसे हैं डिजाइन और फीचर्स

  • टीजर में बाइक का TFT डैशबोर्ड, LED DRL, LED टर्न इंडिकेटर्स और शार्प डिजाइन नजर आ रहा है. छोटी टेल और स्पोर्टी स्टाइल इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक का लुक देती है. मैकेनिकल सेटअप में सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म, USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन शामिल है. ब्रेकिंग के लिए इसमें बड़े रियर डिस्क ब्रेक और Pirelli Rosso 3 टायरों के साथ 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने टीजर में बाइक का हम्मिंग साउंड भी शेयर किया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर से आने वाली आवाज हो सकती है.

कितनी होगी बाइक की परफॉर्मेंस? 

  • अगर यह बाइक EV Fun Concept का प्रोडक्शन वर्जन है, तो इसमें फिक्स्ड बैटरी सेटअप मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, इसकी परफॉर्मेंस 500cc पेट्रोल बाइक के बराबर होगा. यानी इसमें दमदार स्पीड और एक्सीलरेशन देखने को मिल सकता है.

  • बाइक में एडवांस फीचर्स जैसे राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली अन्य टेक्नोलॉजी भी मिलने की संभावना है. पिछले साल EICMA में Honda ने बताया था कि EV Fun Concept में स्मूथ टर्निंग और बेहतर ब्रेकिंग के लिए कई नई तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं.

चार्जिंग और बैटरी

  • इस कॉन्सेप्ट में CCS2 क्विक चार्जर शामिल था, जो कारों में इस्तेमाल होने वाले चार्जिंग स्टैंडर्ड जैसा है. हालांकि, अभी तक इसकी रेंज और बैटरी कैपेसिटी के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसमें पावरफुल बैटरी पैक देगी, जो लंबी ड्राइविंग रेंज देगा.

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! दिल्ली में आज खुलेगा टेस्ला का नया शोरूम, जानें क्या कुछ होगा खास? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget