एक्सप्लोरर

क्या आपको भी मालगाड़ी बाकी ट्रेनों से लंबी लगती है? यहां समझिए क्या है इसका गणित

भारतीय रेल में लूप लाइन की मानक लंबाई 650 मीटर होती है. इसलिए ट्रेन की लंबाई भी 650 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. लेकिन, तब भी मालगाड़ी बाकी ट्रेनों से लंबी क्यों लगती है? पढ़िए हकीकत क्या है...

Goods Trains Length Fact: देश में भारतीय रेलवे धरती पर परिवहन का मुख्य साधन है. इससे रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं. रेलवे में मुख्य रूप से दो तरह की ट्रेनें देखने को मिलती हैं. पहली होती हैं यात्री ट्रेनें और दूसरी होती हैं मालगाड़ी. यात्री ट्रेनों में अधिकतम 24 डिब्बे होते हैं. वहीं, मालगाड़ी में 40 से 58 तक डिब्बे होते हैं. आमतौर पर लोगों को मालगाड़ी यात्री ट्रेन से लंबी लगती है. उनका मानना है कि इसमें ज्यादा डिब्बे होने की वजह से ये यात्री ट्रेनों से लंबी होती हैं. क्या सच में ऐसा होता है? अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आज इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका सारा कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा. 

देश में रोजाना हजारों रेलगाड़ियां चलती हैं, जिसके बाद भी देश में यात्री ज्यादा हैं और ट्रेन कम. ऐसे में शायद आपके दिमाग यह बात जरूर आ रही होगी कि जब भारत में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है तो रेलवे ट्रेन में डिब्बों की संख्या को क्यों नहीं बढ़ता है? जब रेल का इंजन इतना शक्तिशाली होता है तो उसमें सिर्फ 24 ही डिब्बे क्यों लगाएं जाते हैं? 

यात्री ट्रेन की लंबाई

भारतीय रेल में लूप लाइन की मानक लंबाई 650 मीटर होती है. इसलिए ट्रेन की लंबाई भी 650 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. यात्री ट्रेन के एक डिब्बे की लंबाई करीब 25 मीटर होती है. अगर अब गणना की जाए तो 650 मीटर में 24 कोच और एक इंजन आराम से आ जाते हैं. अगर इसमें डिब्बों की और संख्या बढ़ाई जाएगी तो पूरी ट्रेन लूप लाइन में नहीं रहेगी और इसके एक्स्ट्रा डिब्बे लूप लाइन से बाहर निकले रहेंगे. इसलिए यात्री ट्रेनों में अधिकतम 24 डिब्बे रखे जाते हैं. 

मालगाड़ी की लंबाई

यही नियम मालगाड़ी पर भी लागू होता है. मालगाड़ी के डिब्बों की भी लंबाई लूप लाइन से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. असल में मालगाड़ी के BOX, BOXN, BOXN-HL के वैगनों की लंबाई लगभग 11 से 15 मीटर होती है. इसलिए एक रैक में वैगन बॉक्सों की लंबाई के आधार पर अधिकतम 40 से 58 तक डिब्बे आ सकते हैं. इस तरह एक मालगाड़ी में आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा 58 वैगन जोड़े जाते हैं. 

फिर मालगाड़ी लंबी क्यों लगती है?

चूंकि मालगाड़ी में डिब्बों की संख्या ज्यादा होती है और यह यात्री ट्रेनों की तुलना में धीरे चलती है तो इसे पास होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. इसलिए इसे देखने वाले को लगता है कि ये बाकी ट्रेनों से लंबी होती है. जबकि ऐसा नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें - Subliminal Song क्या होते हैं? सुनने से पहले इनके बारे में जान लें ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget