एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान, 'कोई और कारण इसके साथ...'

Jagdeep Dhankhar Resigns: एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बड़ा आश्चर्य लगा कि जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया.

जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. अब इसे लेकर अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल  ने प्रतिक्रिया दी है. इस्तीफे की वजह के सवाल पर उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हो सकता है कि उनके डॉक्टर या बाकी लोगों ने उन्हें कुछ हिदायत दी हो. किसी व्यक्ति के हेल्थ के बारे कुछ कहना ठीक नहीं है. या कोई और कारण इसके साथ जोड़ना ये भी सही नहीं है.

शाम को ये खबर मिलना बड़ा आश्चर्य- प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ''बड़ा आश्चर्य लगा और धक्का लगा कि जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है. सुबह वो सदन में आए थे और बड़े ही हंसमुख मिजाज में उन्होंने सबका नमस्कार स्वीकार किया और सदन की उन्होंने कार्यवाही चलाई. उसके बाद शाम को ये खबर मिलना बड़ा आश्चर्य भी लगता है.'' 

मेरे उनके साथ व्यक्तिगत संबंध रहे- प्रफुल्ल पटेल

उन्होंने आगे कहा, ''मेरे उनके साथ व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. मैं उनको 1989 से जानता हूं. इस पद के लिए उनका अनुभव और ज्ञान जो भी उन्होंने इस पद के लिए दिया बड़ा महत्वपूर्ण रहा. उपराष्ट्रपति चुनाव के माध्यम से चुने जाते हैं और सभी लोगों ने उन्हें इस पद के लिए योग्य समझा.''

आज वो काफी स्वस्थ नजर आए- प्रफुल्ल पटेल

जब उनसे पूछा गया कि आप उन्हें बहुत करीब से जानते थे. क्या वो कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना हाल के दिनों में कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. इस सवाल पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ''ये बात सही है कि कुछ स्वास्थ्य, हार्ट को लेकर दिक्कतें थीं. लेकिन आज वो काफी स्वस्थ नजर आए और अच्छे मिजाज में दिखे. ऐसा मुझे कहीं लगा नहीं कि वो इस्तीफा दे देंगे. मैं बीच-बीच में उनसे मिलता था तो ऐसा कहीं कुछ नजर नहीं आया." 

प्रफुल्ल पटेल से जब पूछा गया कि क्या आप ये कह रहे हैं कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा नहीं दिया है तो क्या धनखड़ जी के इस्तीफे का कारण कुछ और है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं. मैं ये कह रहा हूं कि आज वो सदन में आए थे और उनका स्वास्थ्य अच्छा लगा. आज पूरे देश और दुनिया ने देखा कि वो सदन में आए थे. लेकिन हो सकता है कि उनके डॉक्टर या बाकी लोगों ने उन्हें कुछ हिदायत दी हो.'' 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget