एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने क्यों दे दिया इस्तीफा, राज्यसभा में बताया कारण, जानें क्या बोले

Vice President Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. उन्होंने उपराष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को शिकस्त दी थी.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया. देश के 14वें उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस्तीफे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से पद छोड़ रहा हूं. उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक का था, लेकिन धनखड़ ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया. उपराष्ट्रपति ने अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा

धनखड़ ने इस्तीफे में पद छोड़ने के कारण का भी जिक्र किया है. उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला दिया है. धनखड़ ने लेटर में लिखा, ''डॉक्टर्स की सलाह को मानते हुए और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं.''

कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति

धनखड़ के इस्तीफे के बाद अभी तक नए उपराष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस दौड़ में एक अहम नाम शामिल है. बिहार से जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह को संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है. वे 2020 से राज्यसभा के उपसभापति पद पर हैं. उनका कार्यकाल इसी महीने खत्म हो जाएगा.

धनखड़ से पहले ये उपराष्ट्रपति कार्यकाल पूरा हुए बिना दे चुके हैं इस्तीफा

जगदीप धनखड़, वीवी गिरि और आर वेंकटरमन के बाद कार्यकाल के दौरान इस्तीफा देने वाले भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति हैं. गिरि और वेंकटरमन ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

उपराष्ट्रपति से पहले किस पद पर थे धनखड़

धनखड़ उपराष्ट्रपति बनने से पहले 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद पर रह चुके हैं. उन्होंने इससे पहले 1990 से 1991 तक चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार में संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया. वे राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. धनखड़ 1993 से 1998 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे.

बता दें कि जगदीप धनखड़ का वकालत में करियर भी लंबा रहा है. उन्होंने 1990 में राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत शुरू की थी. इसके बाद 2019 तक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में वकालत की. धनखड़ राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget