एक्सप्लोरर

Google Map Facts: गूगल मैप को कैसे पता चलता है कि कहां ज्यादा जाम लगा है? ऐसे बताता है पहुंचने में लगेगा कितना समय!

Google Map का इस्तेमाल तो आपने किया ही होगा. यह हमें किसी जगह पहुंचने का सबसे बेहतर रास्ता दिखाता है. जानते हैं गूगल मैप को कैसे पता चलता है कि कौन से रास्ते से जाना बेहतर होगा? आइए जानते हैं.

How Google Map Works: टेक्नोलॉजी ने दुनिया के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है. इससे लोगों का जीवन आसान हो गया है. वैज्ञानिक प्रगति और इंटरनेट के विकास के बाद से बड़े से बड़े और मुश्किल काम, जिन्हें निपटाने में पहले बहुत समस्या आती थी अब बहुत आसानी से हो जाते हैं. टेक्नोलॉजी और विज्ञान ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है. गूगल मैप भी इन्ही सुविधाजनक माध्यमों में से एक है. आज जब भी कभी हम घर से बाहर जाते हैं तो गूगल मैप ही हमें रास्ता दिखाता है. रास्ता दिखाने के साथ-साथ यह हमें यहां तक भी बताता है कि किस रास्ते पर कितना ट्रैफिक जाम है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कैसे गूगल मैप बता देता है कि कहीं जाने में कितना समय लगेगा? इसे कैसे पता चलता है कि किस रास्ते में जाम है और कौन-से रास्ते से जाना बेहतर होगा? चलिए बताते हैं.

क्या होता है गूगल मैप?
गूगल मैप इंटरनेट आधारित एक ऐसी सर्विस है जिसके जरिए हम किसी जगह का सही रास्ता पता कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि वह जगह कहां स्थित है. यह हमें इस बात की जानकारी भी देता है कि वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा.

ट्रैफिक जाम का पता कैसे लगाता है गूगल मैप?
आजकल हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है. ऐसे में जब आप किसी जगह का रास्ता खोजते हैं तो गूगल उस संबंधित लोकेशन के बारे में यह पता लगाता है कि वहां कुल कितने मोबाइल हैं. यह उस रास्ते पर उन मोबाइल के आगे बढ़ने की गति को भी पता करता है. मोबाइल की संख्या के आधार ही वहां भीड़-भाड़ का और मोबाइल के आगे बढ़ने की गति से वाहन की गति के बारे में पता चलता है. इसी डेटा का विश्लेषण कर गूगल मैप यह बताता है कि कहां जाम लगा है और कहां रास्ता साफ है.

पहुंचने का समय कैसे बताता है?
जब आप गूगल मैप पर किसी जगह के बारे में जानकारी लेते हैं तो गूगल संबंधित जगह के रास्ते के नए-पुराने आंकड़ों और वहां जाने वाले लोगों के पहुंचने के समय के आधार पर उस जगह पहुंचने के संभावित समय का अनुमान लगाकर आपको समय बताता है. इसके साथ ही यहां भी वह जाम और भीड़भाड़ की स्थिति का विश्लेषण कर समय बताता है. तमाम आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद वह आपको बेहतर रास्ता बताता है.

हमेशा ही सटीक नहीं होता अनुमान
ऐसा जरूरी नहीं है कि गूगल का अनुमान हमेशा सटीक ही हो. ऐसा कई बार हो सकता है कि उसके बताए आंकड़े और गलत भी साबित हों. इसकी कई टेक्निकल वजहें हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें -

बड़े-बड़े शोरूम में क्यों नहीं होती खिड़कियां? वजह जान आप भी कहेंगे- ये तो पहले कभी सोचा नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मुकेश अंबानी के भी हैं खेत, कितने बीघा का मालिक है अंबानी परिवार?
क्या मुकेश अंबानी के भी हैं खेत, कितने बीघा का मालिक है अंबानी परिवार?
गोल्ड पर हॉलमार्क लगाने का चार्ज कितना, इससे कितनी महंगी होती है ज्वैलरी?
गोल्ड पर हॉलमार्क लगाने का चार्ज कितना, इससे कितनी महंगी होती है ज्वैलरी?
कहां से कहां तक था पटवर्धन राजघराने का राज, अब क्या करते हैं काम?
कहां से कहां तक था पटवर्धन राजघराने का राज, अब क्या करते हैं काम?
अगर किसी को भारत में ठोक दे अमेरिकी राजदूत की कार, क्या होगी कार्रवाई?
अगर किसी को भारत में ठोक दे अमेरिकी राजदूत की कार, क्या होगी कार्रवाई?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, फीस पर भी फैसला
पासपोर्ट नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, फीस पर भी फैसला
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश
थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
अशोक गहलोत के ‘2 करोड़’ वाले आरोप पर बेढम का पलटवार, बोले- ‘बेबुनियाद’
अशोक गहलोत के ‘2 करोड़’ वाले आरोप पर बेढम का पलटवार, बोले- ‘बेबुनियाद’
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget