एक्सप्लोरर

बाजार में गिरावट के साथ दिन की शुरुआत, 127 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी 25000 के नीचे

Stock Market Today: पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिला था. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.15 प्वाइंट यानी 0.24 प्रतिशत नीचे गिरकर 82,330.59 के स्तर पर बंद हुआ था.

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 127.20 प्वाइंट यानी 0.15 प्रतिशत नीचे फिसलकर 82,244.14 के स्तर पर खुला है. जबकि निफ्टी 17.30 प्वाइंट यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,024.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, बाद में निफ्टी 25 हाजर के नीचे चला गया. इन्फोसिस और TCS जैसे दिग्गज IT स्टॉक्स में आज गिरावट की वजह से बाजार नीचे की तरफ लुढ़का है. वैसे बैंकिंग और फाइनेंशियल के शेयरों के ऊपर चढ़ने की वजह से बाजार में मिलाजुला रुख दिख रहा है.

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिला था. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.15 प्वाइंट यानी 0.24 प्रतिशत नीचे गिरकर 82,330.59 के स्तर पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी भी 42.30 प्वाइंट यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 25,019.80 के स्तर पर बंद हुआ.  

एफपीआई का भरोसा कायम

यूएस की रेटिंग कटौती की वजह से अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली है. डाउ जोन्स करीब 300 अंक नीचे चला गया है. इधर, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का भारतीय शेयर बाजार के प्रति भरोसा कायम है. वैश्विक अनुकूल परिस्थितियों और मजबूत घरेलू बुनियाद के बीच इस महीने अब तक FPI ने भारतीय शेयरों में 18,620 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे पहले अप्रैल में उन्होंने शेयरों में 4,223 करोड़ रुपये डाले थे. ये तीन माह बाद भारतीय शेयरों में उनका पहला शुद्ध निवेश था.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मार्च में शेयरों से 3,973 करोड़ रुपये, फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये निकाले थे.  जियोजीत इन्वेस्टमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि FPI की भारतीय बाजार में खरीद जारी रहने की संभावना है. ऐसे में बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती रहेगी.

डिपॉजिटरी के डेटा के मुताबिक, एफपीआई ने इस महीने (16 मई तक) शेयरों में 18,620 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया. इस तरह 2025 में अब उनकी कुल निकासी घटकर 93,731 करोड़ रुपये रह गई है. अप्रैल के महीने में भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई की गतिविधियों में तेज उछाल देखा गया. अप्रैल के मध्य में शुरू हुई उनकी खरीदारी का सिलसिला अब भी जारी है.

ये भी पढ़ें: इन 5 फैक्टर से तय होगा इस हफ्ते कैसा रहने वाला है शेयर बाजार का हाल, क्या होगी उसकी दिशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget