एक्सप्लोरर

iPhone 16 Pro से कितना आगे निकलेगा iPhone 17 Pro? कैमरे में होगा असली धमाका!

iPhone 17 Pro का नया कैमरा डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस इसे iPhone 16 Pro से अलग और फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास बना सकता है.

एपल हर साल अपने नए आईफोन के साथ कुछ न कुछ खास लेकर आता है और अब बारी है iPhone 17 सीरीज की. इस सीरीज का हिस्सा रहने वाला iPhone 17 Pro अभी से चर्चाओं में बना हुआ है. जहां iPhone 16 Pro हाल ही में लॉन्च हुआ था, वहीं अब अगली पीढ़ी के फोन को लेकर कई नई बातें सामने आ रही हैं, खासकर कैमरा और डिजाइन को लेकर.

तो आइए जानते हैं, आखिर iPhone 17 Pro में ऐसा क्या खास हो सकता है जो इसे iPhone 16 Pro से बनाएगा अलग

कैमरा डिजाइन में बड़ा ट्विस्ट

iPhone 17 Pro में कैमरे का जो नया डिज़ाइन लीक हुआ है, वो काफी हटकर है. iPhone 16 Pro में कैमरा सेटअप पीछे ऊपर की तरफ कोने में होता है, लेकिन नए मॉडल में कैमरा बैक पैनल पर पूरे चौड़ाई में फैला हुआ दिख रहा है. यह डिजाइन कुछ-कुछ गूगल पिक्सल सीरीज की याद दिलाता है, लेकिन एप्पल का टच इसमें साफ नजर आता है.

हालांकि, कैमरा, फ्लैश और सेंसर के बीच थोड़ी खाली जगह भी नजर आई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस बार कैमरा टेक्नोलॉजी में कोई बड़ा चौंकाने वाला बदलाव करने की तैयारी में है.

बॉडी और बटन पहले जैसे, लेकिन हल्का हो सकता है फोन

फोन के बाकी हिस्से लगभग वैसे ही रहेंगे जैसा हमने iPhone 16 Pro में देखा था, जैसे वॉल्यूम बटन, पावर बटन और एक्शन बटन. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस बार फोन की बॉडी में एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डिवाइस हल्का महसूस हो सकता है. साथ ही, इसकी कीमत में भी थोड़ा अंतर आ सकता है.

कैमरा क्वालिटी में जबरदस्त सुधार

अब बात करते हैं कैमरा परफॉर्मेंस की, जो इस बार सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है. माना जा रहा है कि फ्रंट कैमरा 24MP का हो सकता है, जो कि मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा दमदार होगा. वहीं, पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप रहने की उम्मीद है, जिसमें 48MP का मुख्य कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और ज़ूम लेंस शामिल हो सकते हैं.

यह कहना गलत नहीं होगा कि iPhone 17 Pro का कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों को खासा लुभा सकता है.

क्या वाकई कैमरा मचाएगा धूम?

अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, iPhone 17 Pro का सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा डिजाइन और परफॉर्मेंस में हो सकता है. अगर ये लीक्स सही साबित हुए, तो यह फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक नया ऑप्शन बन सकता है.

हालांकि, यह सब अभी सिर्फ अफवाहों और लीक पर आधारित है. असली तस्वीर तो तभी सामने आएगी जब एपल खुद इसका पर्दाफाश करेगा, जो कि सितंबर में संभव है.

अगर आप iPhone 16 Pro के यूजर हैं, तो iPhone 17 Pro आपको खासतौर पर कैमरा के मामले में एक नया अनुभव दे सकता है. बाकी चीजें काफी हद तक पुरानी होंगी, लेकिन कैमरा में जो बदलाव देखने को मिल रहे हैं, वो इस बार का सबसे बड़ा हाइलाइट साबित हो सकता है.

इसी प्राइस में इस फोन के बारे में भी जान लीजिये 

Samsung का फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 Ultra एक पावरफुल परफॉर्मर है. इसकी कीमत लगभग 1,30,000 से शुरू होती है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 6.8 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है. साथ ही, इसमें S Pen सपोर्ट भी मिलता है जो इसे प्रोफेशनल यूजर्स के लिए और भी खास बनाता है. लंबी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी इसे iPhone 16 Pro का सीधा मुकाबला बनाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget