एक्सप्लोरर

'जेल जाने से बचाने के लिए अफसरों के तबादले...', सौरभ भारद्वाज ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Saurabh Bhardwaj News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली दिल्ली सरकार के दौरान काम को रोकने वाले अधिकारियों को बीजेपी बचा रही है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्लीवालों का काम रोकने वाले अफसरों को जेल जाने से बचाने के लिए बीजेपी दिल्ली से बाहर उनका तबादला करने जा रही है''.

सौरभ भारद्वाज ने कुछ अफसरों के नाम लेते हुए कहा है, ''पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी की सरकार कह रही थी कि ये अफसर बीजेपी की मदद करने के लिए षड्यंत्र के तहत कामों को रोक रहे थे. वित्त सचिव ने बुजुर्गों की पेंशन, मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ समेत कई विभागों के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन रोकी. स्वास्थ्य सचिव ने भी यही काम किया''.

सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि इन अफसरों को जेल जाने से बचने के लिए तबादले किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ''जेल जाने से बचाने के लिए एलजी के सबसे चहेते इन अफसरों का तबादला करके दिल्ली से बाहर भेजा जा रहा है.''

अफसरों पर लगाये गंभीर आरोप

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि आम आदमी सरकार बीते दो साल से लगातार कह रही थी कि कुछ अफसर दिल्ली की जनता के तमाम कामों को रोक रहे हैं और आप पार्टी ने कई बार जनता के काम रोकने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई, सस्पेंड और ट्रांसफर करने के लिए कहा. 

बीजेपी और अफसरों के कामो को लेकर उठाये सवाल

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है. लिहाजा, अफसर के लिए मुश्किल यह है कि उन्होंने जिन कामों को रोका, अब उन फाइलों की अनुमति कैसे दें? वित्त सचिव ने जिन बातों को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार का पैसा रोका, बीजेपी सरकार बनने के बाद अब उनको यह पैसा देना पड़ेगा. अगर अब अफसर पैसा देते हैं, तो जेल जाएंगे. क्योंकि उन्होंने कोई मुद्दा बनाकर एक साल तक पैसा नहीं दिया और अब सरकार बदल गई है और उन आपत्तियों पर आंख बंद कर पैसा दे देते हैं तो यह सारी चीजें फाइल पर आ जाएगी''.

इसे भी पढ़ें: DPS द्वारका फीस विवाद, दिल्ली HC ने 100 अभिभावकों की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget