एक्सप्लोरर

सबमरीन का रंग काला होता है तो उत्तर कोरिया ने क्यों बनाई हरे रंग की पनडुब्बी, जानिए क्यों हुआ इस कलर का इस्तेमाल?

सबमरीन को किसी विशेष रंग में पेंट करना दुश्मन के लिए एक तरह का छलावा होता है. इसलिए ज्यादातर सबमरीन को काले या भूरे रंग में रंगा जाता है, लेकिन दक्षिण कोरिया की सबमरीन हरे रंग की हैं.

21वीं सदी में जंग लड़ने का तरीका बिल्कुल बदल चुका है. लड़ाकू विमानों की जगह जंगी ड्रोन ले रहे हैं तो बड़े-बड़े युद्धपोतों की जगह सबमरीन ज्यादा घातक साबित हो रही हैं. सबमरीन किसी भी देश की नौसेना के पास मौजूद वह घातक हथियार होता है, जो पलक झपकते ही युद्ध के परिणामों को पलट कर रख सकता है. यही कारण है कि दुनिया की ताकतवर नौसेनाएं अपने बेड़े में एक से एक घातक सबमरीन को शामिल कर रही हैं. 

सबमरीन समुद्र के नीचे कई किलोमीटर की गहराई में रहकर दुश्मन की हरकत पर न केवल नजर रखती हैं, बल्कि उस पर हमला भी कर सकती हैं और जब समंदर में ही लड़ाई हो रही हो, तो इनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. आपने तस्वीरों में देखा होगा कि दुनिया के ज्यादातर देश काले या फिर भूरे कलर की सबमरीन का उपयोग करते हैं, लेकिन उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है, जिसके पास हरे रंग की सबमरीन है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? चलिए बताते हैं... 

काले या भूरे रंग की क्यों होती हैं सबमरीन

दुनिया के ज्यादातर देशों के पास काले या फिर भूरे रंग की सबमरीन हैं. दरअसल, सबमरीन समंदर की गहराईयों में रहती है, ऐसे में इसे काला या भूरे रंग का इसलिए बनाया जाता है, जिससे यह समंदर के रंग में पूरी तरह मिल जाए और दुश्मन की नजर में ना आए. सबमरीन के इस रंग के पीछे एक वजह और भी है. दरअसल, इन्हें समंदर के नीचे लड़ाई के लिए डिजाइन किया जाता है, ऐसे में अगर ये समंदर के पानी से बाहर आती हैं या फिर सतह के बिल्कुल नजदीक होती हैं तो इन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है. ऐसे में यही काला रंग, इन्हें दुश्मन की नजर से बचाने के काम आता है. ज्यादातर सबमरीन रात के अंधेरे में ही समंदर की सतह के ऊपर आती हैं. रात के अंधेरे और इनके काले रंग की वजह से इन्हें देखना आसान नहीं होता और ये बच निकलती हैं. 

उत्तर कोरिया ने क्यों बनाई हरी पनडुब्बी?

अब सवाल यह है कि अगर दुनिया के सभी देशों ने काले रंग की पनडुब्बी बनाई हैं, तो अकेला उत्तर कोरिया ऐसा देश क्यों है जो हरे रंग की पनडुब्बी का इस्तेमाल करता है. दरअसल, उत्तर कोरिया की पनडुब्बियां ज्यादातर पूर्वी सागर में रहती हैं, जिसका पानी हरे रंग का दिखाई देता है. ऐसे में सबमरीन को हरे रंग से इसलिए रंगा जाता है, जिससे यह दुश्मन की नजर में न पड़े. उत्तर कोरिया के अलावा ईरान, इजराइल जैसे कुछ देश भी इसी रंग का इस्तेमाल करते हैं. दरअसल, सबमरीन को किसी विशेष रंग में पेंट करना दुश्मन के लिए एक तरह का छलावा होता है. 

यह भी पढ़ें: DRDO वैज्ञानिक से लेकर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा तक...जानिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने में कौन-कौन हो चुका है गिरफ्तार?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
Sonia Gandhi New Book: कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget