एक्सप्लोरर

बड़े-बड़े शोरूम में क्यों नहीं होती खिड़कियां? वजह जान आप भी कहेंगे- ये तो पहले कभी सोचा नहीं था

Supermarket Fact: आपने गौर किया होगा कि सुपरमार्केट्स में खिड़कियां नहीं बनीं होती हैं. क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? दरअसल, इसके पीछे की वजह साइकोलॉजी से जुड़ी है. आइए जानते हैं.

Supermarket Fact: बहुत से लोग बिग बाजार, स्पेंसर जैसी सुपरमार्केट्स से ग्रॉसरी के सामानों की शॉपिंग करते हैं. जब भी आप यहां गए होंगे तो कभी न कभी आपने इस बात पर ध्यान जरूर दिया होगा कि इन सुपरमार्केट्स में खिड़कियां नहीं बनीं होती हैं. अगर आप कभी इस बात पर ध्यान देंगे तो आपके मन यह सवाल जरूर आएगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्यों इन स्टोर्स में खिड़कियां नहीं बनाई जाती हैं? आइए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में...

साइकोलॉजी है इसका कारण
दरअसल, सुपरमार्केट्स में खिड़ियां नहीं होने का संबंध सीधा स्टोर्स मालिकों के फायदे से जुड़ा है. इसकी वजह आपको ज्यादा शॉपिंग करवाने से जुड़ी है. आइए बताते हैं कैसे...दरअसल, ऐसा करने की एक वजह यह है कि ऐसे ग्रॉसरी स्टोर्स का मकसद होता है आपको शॉपिंग करने के लायक एक माहौल देना, ऐसा माहौल जहां आपका ध्यान आसपास की दूसरी दुकानों पर न जाए और उनकी वजह से आपका ध्यान भटके न. एक स्टडी में पाया गया कि सुपरमार्केट में ग्रॉसरी शॉपिंग करते समय ग्राहक का कॉन्टैक्ट बाहर के माहौल से थोड़ी देर के लिए खत्म हो जाता है और उसका सारा ध्यान शॉपिंग पर होता है. ऐसा इसलिए ही होता है क्योंकि इन स्टोर्स में कोई खिड़की नहीं होती है.

अगर इन ग्रॉसरी स्टोर्स में खिड़कियां होंगी तो ग्राहक का ध्यान बाहर के मौसम जैसे धूप, बारिश से भटक सकता है. लेकिन, जब ग्राहक को बाहर के बारे में कुछ पता नहीं चलता तो वह आराम से शॉपिंग करता है और ज्यादा वक्त स्टोर में बिताता है. इस तकनीक का एक असर यह भी होता है कि आपका ध्यान इस पर भी नहीं जाता कि बाहर कितना अंधेरा हो रहा है और आप लेट हो रहे हैं. आप तसल्ली से शॉपिंग करते रहते हैं.

सूरज की रोशनी ब्लॉक करना 
इसके अलावा यहां खिड़कियां न होने का एक और कारण है. वह है ग्रॉसरी स्टोर्स के अंदर सूरज की रोशन सीधे न पड़ने देना. दरअसल, ग्रॉसरी स्टार्स के कई सामान ऐसे होते हैं, जिनपर सूरज की सीधी रोशनी पड़ने पर वो जल्दी खराब हो सकते हैं. ऐसे में सामान की सुरक्षा के लिहाज से भी ग्रॉसरी स्टोर्स में खिड़कियां नहीं बनी होती हैं. सामान पर सीधे धूप की रोशनी पड़ने से उसके ऊपर की पैकेजिंग का रंग भी खराब हो सकता है. ऐसा होने से से ग्राहक को सामान पुराना और खराब लग सकता है.

सुरक्षा भी एक कारण
आर्किटेक्ट्स का कहना है कि इन स्टोर्स में खिड़कियां न होने का एक कारण ये भी है कि स्टोर के मालिकों का मानना है कि स्टोर्स में एंट्री-एग्जिट के रास्ते जितने जितने कम होंगे स्टोर उतना ही सुरक्षित होगा.

यह भी पढ़ें -

Hotel वाले अगर सड़ा हुआ या खराब खाना खिला दें तो क्या करें?...यहां समझें शिकायत की प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
Tirangi Barfi: इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget