एक्सप्लोरर

पानी या दूध, किसके साथ लेना चाहिए प्रोटीन? जानें कौन ज्यादा देता है फायदा

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आप प्रोटीन पाउडर को पानी या दूध में मिलाते हैं तो यह कई चीजों पर निर्भर करता है. इनमें आपके हेल्थ गोल्स लेकर पर्सनल टेस्ट आदि चीजें भी शामिल होती हैं.

प्रोटीन का इनटेक बढ़ाना हो या मसल्स बिल्डिंग से लेकर बोन हेल्थ और वजन बढ़ाने पर ध्यान देना हो, इन सभी चीजों के लिए प्रोटीन शेक को सबसे ज्यादा कारगर तरीका माना जाता है. दरअसल, प्रोटीन इंसान के शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक है. यह अहम माइक्रोन्यूट्रिशियन हमारी सेल्स, ऑर्गन्स और टिशूज को सपोर्ट करता है. प्रोटीन शेक बनाने के लिए कुछ लोग दूध का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ पानी में प्रोटीन शेक बनाते हैं. हालांकि, सवाल यह उठता है कि पानी या दूध, किसके साथ लेने पर प्रोटीन ज्यादा फायदा देता है?

दूध और पानी में कितना अंतर?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आप प्रोटीन पाउडर को पानी या दूध में मिलाते हैं तो यह कई चीजों पर निर्भर करता है. इनमें आपके हेल्थ गोल्स लेकर पर्सनल टेस्ट आदि चीजें भी शामिल होती हैं. अगर आप लो कैलोरी प्रोटीन शेक बनाना चाहते हैं तो इसे दूध की जगह पानी में मिलाना चाहिए, क्योंकि पानी में कोई भी कैलोरी नहीं होती है. हालांकि, आपको कुछ कैलोरीज की जरूरत है तो आपको प्रोटीन शेक दूध में बनाना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्ब्स, फैट और प्रोटीन होता है. आंकड़ों पर गौर करें तो एक कप दूध में करीब 150 कैलोरी, 11.3 ग्राम कार्ब्स, 7.81 ग्राम फैट और 7.98 ग्राम प्रोटीन होता है. 

टेस्ट में क्या आ जाता है फर्क?

प्रोटीन पाउडर को पानी या दूध में मिलाने से टेस्ट में भी अंतर आ जाता है. अगर आप क्रीमी प्रोटीन शेक चाहते हैं तो प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे ऑलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क और सोया मिल्क मिला सकते हैं. पानी में मिलाकर बना प्रोटीन शेक पतला होगा और उसमें कोई फ्लेवर नहीं होगा. जिन लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट में मौजूद लैक्टोज को पचाने में दिक्कत होती है तो उन्हें हमेशा पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल, जो लोग लैक्टोज नहीं पचा पाते हैं, उन्हें गैस और उल्टी जैसी दिक्कत हो सकती है. वहीं, दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर डायरिया होने का भी खतरा रहता है. 

पानी में प्रोटीन पाउडर मिलाने के फायदे

पानी में कोई भी कैलोरी नहीं होती है, जो वजन घटाने के लिए काफी अच्छा होता है. पानी में बना प्रोटीन शेक काफी बेहतर होता है, क्योंकि इसे किसी साइड इफेक्ट की चिंता किए बिना कभी भी पी सकते हैं. पानी मिलाकर बनाए गए प्रोटीन शेक से कार्ब्स का इनटेक भी कम होता है. 

दूध में बने प्रोटीन शेक के फायदे

शेक में सिर्फ एक कप दूध मिलाने से ज्यादा प्रोटीन मिलता है. यह मसल्स ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है. दूध में कार्ब्स होते हैं, जिससे मांसपेशियां बढ़ती हैं. साथ ही, इससे मिलने वाले ग्लूकोज का इस्तेमाल ज्यादा एक्सरसाइज करते वक्त होता है. रिसर्च में सामने आया है कि एक्सरसाइज के बाद दूध पीने से मांसपेशियां बढ़ती हैं और एक्सरसाइज के बाद होने वाला दर्द और मसल्स डैमेज भी कम होता है. दूध पीने से ताकत मिलती है.

प्रोटीन शेक के लिए दूध ज्यादा बेहतर या पानी?

एक्सपर्ट्स की मानें तो आप प्रोटीन शेक में दूध मिलाएं या पानी, दोनों ही आपकी बॉडी के गोल्स हासिल करने में मदद करते हैं. अगर आप जिम जाते हैं तो प्रोटीन पाउडर को दूध में मिलाना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इससे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वालों को फायदा होता है. मसल्स ग्रोथ बढ़ाने और कसरत के बाद होने वाले दर्द को कम करने में दूध काफी मदद करता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोटीन पाउडर में पानी मिलाकर बना शेक भी फायदेमंद होता है. इसमें ज्यादा कैलोरीज नहीं होतीं, जिससे आपको प्रोटीन की पावर मिल जाती है और एक्स्ट्रा कैलोरी के इनटेक का डर भी नहीं रहता है.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget