एक्सप्लोरर

तालिबान बढ़ाएगा पाकिस्तान की टेंशन! एस जयशंकर ने अफगानिस्तान में इस बड़े नेता से की बातचीत

India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद लंबे समय से जारी है. वहीं, भारत अफगानिस्तान के नागरिकों की भलाई के लिए हमेशा खड़ा रहा है.

India-Afghanistan Relations: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के बीच फोन पर बातचीत हुई. यह बातचीत गुरुवार (15 मई, 2025) को हुई. भारत के विदेश मंत्री और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के मंत्री के बीच यह बातचीत पहली बार हुई है.

इस बातचीत के दौरान अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. मुत्ताकी के इस कदम की भारतीय विदेश मंत्री ने सराहना की और एक्स पर लिखा कि “मुत्ताकी ने झूठी और निराधार रिपोर्ट के आधार पर भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के ताजा प्रयासों को मजबूती से खारिज किया, जिसका मैंने स्वागत किया.”

डॉ. जयशंकर के अफगानी कार्यवाहक विदेश मंत्री से बातचीत के कई मायने

यह बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है और अफगानिस्तान-पाकिस्तान की दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि भारत ने अभी तक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है. लेकिन बदलते समीकरण के बीच भारत के विदेश मंत्री का अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बातचीत के कई मायने निकलते हैं.

पाकिस्तान के साथ रिश्ते तल्ख, लेकिन अफगानी नागरिकों का भारत से संबंध मधुर

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है, वो चाहे दोनों के बीच सीमा विवाद हो या फिर अन्य मसले. वहीं, भारत अफगान नागरिकों की भलाई के लिए हमेशा से खड़ा रहा है, फिर चाहे परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों. भारत ने अफगानिस्तान की आम जनता के साथ अपने संबंध मधुर रखे. तालिबान की सत्ता में आने से पहले भारत ने अफगानिस्तान में बड़ा निवेश किया है, जिसमें सड़क, अस्पताल, बिजली जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.

इससे पहले भारत और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के बीच जनवरी, 2025 में दुबई में बातचीत हुई थी. इस मुलाकात में भारत के विदेश सचिव और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री शामिल थे. इससे पहले भी काबुल में कुछ मुलाकातें हुई हैं, लेकिन जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है.

भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते देखकर पाकिस्तान की बढ़ सकती है चिंता

लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान की सरकार अफगानी लोगों के विरोध में खड़ी नजर आ रही है, तमाम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बड़ा विवाद है. उन सब के बीच यह बातचीत बताती है कि इस क्षेत्र को लेकर भारत की रणनीति बदल सकती है. भारत मानवीय सहायता तो लगातार भेजता रहा है, ताकि वहां की जनता को मदद पहुंच सके, लेकिन इस बार की यह बातचीत पाकिस्तान की चिंता जरूर बढ़ा सकती है.

अब देखना यही होगा कि आगे चलकर भारत और अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के बीच क्या बातचीत होती है और क्या नतीजा निकलता है. लेकिन एक बात साफ है कि यह बातचीत पाकिस्तान को रास नहीं आई होगी.

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
भूषण कुमार संग  तलाक के रूमर्स पर महीनों बाद दिव्या खोसला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है...'
भूषण कुमार संग तलाक के रूमर्स पर दिव्या खोसला ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
CBSE में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी
CBSE में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी
वाइपर के डंडे को बंदूक समझ बैठा शख्स, आते-आते बचा हार्ट अटैक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
वाइपर के डंडे को बंदूक समझ बैठा शख्स, आते-आते बचा हार्ट अटैक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget