एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से तनाव के कारण एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने ले लिया बड़ा फैसला!

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध और खराब हो गए हैं. इस बीच BCCI ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने फिलहाल एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सभी आयोजनों से दूर रहने का फैसला किया है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के बाद बाद भारत-पाक के बीच संबंध और खराब हो गए हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने फिलहाल एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सभी आयोजनों से दूर रहने का फैसला किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अगले महीने श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में होने वाले द्विवार्षिक पुरुष एशिया कप से हटने के अपने फैसले के बारे में एसीसी को सूचित किया है,

आपको बता दें कि एसीसी का नेतृत्व वर्तमान में पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी कर रहे हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं. सूत्रों ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की कोशिश का हिस्सा है. 

BCCI के एक सूत्र के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया, "भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती जिसका आयोजन एसीसी द्वारा किया जाता है, जिसका प्रमुख पाकिस्तान का एक मंत्री है. यह देश की भावना है. हमने एसीसी को आगामी महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने के बारे में मौखिक रूप से सूचित कर दिया है, और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी भी रोक दी गई है. हम भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं."

पुरुष एशिया कप भी हो सकता है स्थगित

इसी वर्ष सितंबर में पुरुष एशिया कप का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा. बीसीसीआई के इस रुख से इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी सवालिया निशान लग गया है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट को फिलहाल टाला जा सकता है.

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया कि बीसीसीआई को पता है कि भारत के बिना एशिया कप का आयोजन संभव नहीं है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के ज़्यादातर प्रायोजक भारत से हैं. इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले के बिना एशिया कप में ब्रॉडकास्टर की दिलचस्पी नहीं होगी.

एशिया कप के अधिकार 2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने अगले 8 सालों के लिए 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर में हासिल किए हैं. अगर टूर्नामेंट का यह संस्करण नहीं होता है, तो डील में भी कुछ बदलाव संभव है.

2023 में हुआ एशिया कप का पिछला संस्करण भी भारत-पाकिस्तान की स्थिति से प्रभावित था. तब मेजबान पाकिस्तान था लेकिन भारत ने वहां जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद तय हुआ कि भारतीय टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी. पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंच पाया था, भारत ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीता था. इस साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही पैटर्न अपनाया गया. यहां टीम इंडिया ने अपने मैच दुबई में खेले थे, इस बार मेजबान पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs RR Pitch and Weather: क्या राजस्थान रोक पाएगी पंजाब किंग्स का विजयी रथ? बारिश बन सकती है विलेन; पढ़ें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या राजस्थान रोक पाएगी पंजाब किंग्स का विजयी रथ? बारिश बन सकती है विलेन; पढ़ें पिच और वेदर रिपोर्ट
Watch: 'भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत...मौका मिले तो...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल
Watch: 'भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत...मौका मिले तो...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026 में बिहार के इन क्रिकेटरों ने बिखेरा जलवा, धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
IPL 2026 में बिहार के इन क्रिकेटरों ने बिखेरा जलवा, धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया
IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

वीडियोज

Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला?
Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला? | BJP | TMC | News
Strait of Hormuz : होर्मुज निकला ईरान का सबसे घातक हथियार! | US-Iran War Update | Trump
US-Iran War Update : Trump के शिकंजे में फंसा Pakistan, ईरान ने हाथ खींचकर सबको चौंकाया ! |
US vs Iran War 2026 : होर्मुज में अमेरिका की महा-नाकेबंदी! तैनात किए सबसे घातक Fighter Jets |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, जनवरी से अब तक कितने व्हाट्सएप अकाउंट बैन? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में किया खुलासा
डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, जनवरी से अब तक कितने व्हाट्सएप अकाउंट बैन? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में किया खुलासा
AAP खत्म हो जाएगी? आतिशी बोलीं- डेढ़ दशक में 15 बार पढ़ा गया शोक संदेश और 6 महीने में...
AAP खत्म हो जाएगी? आतिशी बोलीं- डेढ़ दशक में 15 बार पढ़ा गया शोक संदेश और 6 महीने में...
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
Watch: 'भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत...मौका मिले तो...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल
Watch: 'भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत...मौका मिले तो...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल
राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
गाजा, ईरान और लेबनान... क्या जंग करवाकर भी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे नेतन्याहू? इजरायल के दो पूर्व PM हुए एकजुट
गाजा-ईरान जंग के बाद भी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे? नेतन्याहू के खिलाफ इजरायल के दो पूर्व PM एकजुट
Summer Travel Destinations: बढ़ती गर्मी के बीच देश की ये जगहें अब भी हैं कूल-कूल, जानें कहां है सबसे कम टेंपरेचर?
बढ़ती गर्मी के बीच देश की ये जगहें अब भी हैं कूल-कूल, जानें कहां है सबसे कम टेंपरेचर?
अनार, ड्रैगन फ्रूट या फिर पपीता, किस फसल में होगी किसानों की ज्यादा कमाई?
अनार, ड्रैगन फ्रूट या फिर पपीता, किस फसल में होगी किसानों की ज्यादा कमाई?
Embed widget