एक्सप्लोरर

बिहार के इस जिले में आ रहे बाबा बागेश्वर, अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचेंगे, यहां देखें डिटेल्स

Bihar News: कार्यक्रम को लेकर 700 फीट लंबाई और 200 फीट की चौड़ाई वाला भव्य पंडाल बनाया गया है. कथा स्थल से कुछ ही दूरी पर पार्किंग एरिया है. लगभग तैयारी हो गई है.

Bihar News: बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आ रहे हैं. उनके अलावा अनिरुद्धाचार्य महाराज जी भी कथा कहेंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर में इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है. कल यानी 20 मई की शाम धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर पहुंच जाएंगे. शाम में कथा कहेंगे. मुजफ्फरपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और फिर 21 मई को वापस चले जाएंगे. वहीं आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज का 23 से 27 मई तक कथा होगी.

यह पूरा कार्यक्रम मधुबनी पंचायत के राधानगर चौसीमा गांव में होना है. आयोजनकर्ता भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि यहां पर विशेष रूप से तैयारी की गई है. पंडाल की क्षमता दो लाख लोगों की है. 700 फीट लंबाई और 200 फीट की चौड़ाई वाला भव्य पंडाल बनाया गया है.

रूट के हिसाब से की गई पार्किंग की व्यवस्था

जानकारी दी गई कि कथा स्थल से कुछ ही दूरी पर पार्किंग एरिया है. दोनों ओर से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगह का चयन किया गया है. मोतिहारी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, बेतिया और सीतामढ़ी की ओर से आने वाले वाहनों का पार्किंग एरिया अलग है. पटना, दरभंगा, समस्तीपुर और अन्य जिलों से आने वाले लोगों के वाहनों को उनके रूट के हिसाब से पार्किंग एरिया तय है. 

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आयोजन समिति के उपाध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि हम लोग बेहतर से बेहतर इंतजाम कर रहे हैं. कोई कमी नहीं रहे इसका ध्यान रख रहे हैं.

एसडीएम ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज जैसे कथावाचक को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यह तय है कि भीड़ होगी. इसको लेकर एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने कथा स्थल का जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था, एंट्री-एग्जिट आदि की जांच की जा रही है. पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसको लेकर सादे लिबास में पुलिस रहेगी. 

बताया गया कि अग्निशमन विभाग की टीम भी तैनात रहेगी. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. एसडीएम ने बताया कि ट्रैफिक रूट को लेकर प्रवेश और अन्य प्वाइंट की सूचना ली जा रही है.

यह भी पढ़ें- जन सुराज में क्या होगी RCP सिंह की भूमिका? इस बड़े मकसद से लेकर आए हैं प्रशांत किशोर! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget