एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को बेनकाब करने वाली संसदीय टीम के साथ जाने से यूसुफ पठान ने किया इनकार, सामने आया बड़ा कारण!

Operation Sindoor: तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने से इंकार कर दिया है. भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर बेनकाब करने के लिए टीमें बनाई हैं.

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए कई देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भेजने का फैसला किया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं को भी शामिल किया गया है. सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी शामिल किया है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने इस टीम के साथ जाने से इंकार कर दिया है.

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार को बताया कि यूसुफ पठान या पार्टी का कोई अन्य सांसद सर्वदलीय प्रतिनिमंडल का हिस्सा नहीं बनेगा. यह प्रतिनिधमंडल पाक को आतंकवाद के मसले पर बेनकाब करने के लिए कई देशों में जाएगा. 

यूसुफ पठान के मामले पर क्या बोली टीएमसी

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी ने कहा, ''हम मानते हैं कि देश सबसे पहले है और केंद्र सरकार को देश की रक्षा के लिए आवश्यक किसी भी कार्रवाई करने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है. हमारे सशस्त्र बलों ने देश को गौरवान्वित किया है और उनके प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे. विदेश नीति पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. इसलिए, केवल केंद्र सरकार को ही हमारी विदेश नीति तय करने और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेने देना चाहिए.”

मेरी पार्टी का फैसला भाजपा नहीं करेगी - अभिषेक बनर्जी

टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम आपको यह साफ साफ कह दे रहे हैं कि हम आतंकवाद की लड़ाई में केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा लगाकर साथ खड़े हैं. विश्व के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया जाना चाहिए, लेकिन मेरी पार्टी से कौन जाएगा और विपक्षी पार्टी से कौन जाएगा, यह पार्टी तय करेगी. यह भाजपा तय नहीं करेगी. 

भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने का बनाया प्लान

सरकार ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान को शामिल किया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सीधे पठान से संपर्क किया था. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब दिया था. उसने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. पाकिस्तान ने इसके जवाब में आक्रामक रवैया अपनाया और कई शहरों पर हमले की कोशिश की, हालांकि भारत ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया. अब भारत दुनिया भर में प्रतिनिधमंडल भेजने की तैयारी में है. वह दुनिया को पाकिस्तान की सच्चाई बताएगा.

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget