एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024: नोटिस रिलीज होने से लेकर ज्वॉइनिंग तक, कितना समय लगता है एसएससी सीजीएल भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में?

SSC CGL Recruitment Process: एसएससी सीजीएल भर्ती कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद पूरी होती है. इसमें तकरीबन कितना वक्त लग जाता है. आज तक सबसे ज्यादा समय कब लगा?

SSC CGL Complete Recruitment Process: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन चल रहा है. टियर वन एग्जाम 9 सितंबर के दिन शुरू हुए थे और 26 सितंबर 2024 तक चलेंगे. लाखों की संख्या में हर साल कैंडिडेट्स इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं. सेलेक्शन होने के बाद सेंट्रल गवर्नमेंट की विभिन्न मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट में इनकी नियुक्ति होती है. हालांकि इन नियुक्तियों का ये सफर काफी लंबा होता है. इन वैकेंसी का नोटिस रिलीज होने से लेकर परीक्षा आयोजन के बाद नतीजे जारी होने और ज्वॉइनिंग होने तक में बहुत समय लग जाता है.

कितने दिन में पूरा होता है प्रोसेस

ये वो नौकरियां नहीं हैं जहां एग्जाम होने और इंटरव्यू देने के कुछ समय बाद नतीजे नहीं आते बल्कि पूरी प्रक्रिया पूरी होने में आमतौर पर एक से डेढ़ साल तक का समय लग जाता है. ग्रुप बी और सी पदों पर नियुक्त होने के लिए कैंडिडेट्स को कई बार डेढ़ से दो साल तक का समय भी लग जाता है.

यह भी पढ़ें: जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली नौकरी, 12वीं पास को भी मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा 

नोटिस रिलीज है पहला चरण

पहले चरण के अंतर्गत हर साल मई या जून के महीने में इस भर्ती परीक्षा का नोटिस रिलीज किया जाता है. आवेदन शुरू होने के करीब 30 दिन के अंदर लास्ट डेट होती है. इसके बाद अगला चरण होता है टियर वन एग्जामिनेशन. ये आवेदन खत्म होने के बाद डेढ़ से दो महीने बाद आयोजित होता है.

अगला चरण टियर 2 परीक्षा

टियर वन आयोजित होने के बाद टियर टू का आयोजन किया जाता है. ये सामान्य तौर पर टियर वन खत्म होने के दो से ढ़ाई महीने बाद आयोजित होता है. पहले टियर वन के नतीजे आते हैं. इसके बाद कैंडिडेट्स अपनी पोस्ट का प्रिफरेंस भरते हैं.

फिर लगते हैं दो महीने

टियर टू परीक्षा के आयोजन के बाद कमीशन कैंडिडेट्स के फाइनल नतीजे रिलीज करता है. इसमें उनके मार्क्स के साथ ही पोस्ट प्रिफरेंस के हिसाब से मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट में उन्हें स्थान मिलता है. कई बार ये प्रक्रिया लंबी भी हो जाती है.

डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन

टियर टू के नतीजे जारी होने के बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन किया जाता है. जब उनकी एलिजबिलिटी पूरी तरह पक्की हो जाती है तो इन कैंडिडे्टस का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है. ये पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है जिसमें टोटल एक महीने तक का समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: रेलवे ने निकाली एक और भर्ती, 3115 पदों के लिए 10वीं पास इस दिन से करें अप्लाई 

फिर तीन महीने का इंतजार

डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन पूरा होने के साथ कमीशन का काम खत्म हो जाता है. इसके बाद कैंडिडेट्स को जिस मिनिस्ट्री या डिपार्टमेंट में नियुक्ति मिली है, उसका काम शुरू होता है. मिनिस्ट्री के लेवल पर ये प्रक्रिया होने में फिर दो से तीन महीने लग सकते हैं. इसके बाद कैंडिडेट की फाइनल ज्वॉइनिंग होती है.

सबसे कम समय और सबसे ज्यादा समय कब लगा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज तक एसएससी सीजीएल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया खत्म होने में सबसे कम समय लगा साल 2016 में. इस साल ये प्रोसेस करीब 10 महीने में पूरा हो गया था. फरवरी 2016 में नोटिस रिलीज से शुरू हुई प्रक्रिया दिसंबर 2016 में पूरी हो गई थी.

यही रिपोर्ट्स कहती हैं कि साल 2013 में प्रोसेस पूरा होने में सबसे ज्यादा समय लगा था. नोटिस अप्रैल 2013 में आया था और सारे चरण पूरे करने के बाद ज्वॉइनिंग मई 2015 में हुई थी. 

यह भी पढ़ें: जैसे इंडिया में NSG वैसे पाकिस्तान में क्या? स्पेशल ऑपरेशन से लेकर ये काम करती है ये खास फोर्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Report Card: स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget