एक्सप्लोरर

थाईलैंड और कंबोडिया में जिस मंदिर को लेकर छिड़ी है जंग, उसका मालिक कौन?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच प्रीह विहार मंदिर (शिखरेश्वर मंदिर) को लेकर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मंदिर का मालिक कौन है. आइये जानते हैं.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच प्रीह विहार मंदिर को लेकर तनाव और सैन्य झड़पें सुर्खियों में हैं. यह मंदिर दोनों देशों की सीमा पर डांगरेक पहाड़ियों में 525 मीटर ऊंची चट्टान की चोटी पर स्थित है और दोनों देश इसे अपना बताते हैं. लेकिन सवाल यह है कि इसका असली मालिक कौन है? आइए जानते हैं. 

प्रीह विहार मंदिर का इतिहास 

प्रीय विहियर मंदिर की बात करें तो यह मंदिर 11वीं सदी में खमेर साम्राज्य के राजा सूर्यवर्मन प्रथम ने बनवाया था . यह भगवान शिव को समर्पित है और इसमें शिवलिंग आज भी मौजूद है. खमेर साम्राज्य उस समय कंबोडिया और थाईलैंड के कुछ हिस्सों तक फैला था, जिसके कारण दोनों देश इस मंदिर पर दावा करते हैं. ये मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर डोंगरेक पहाड़ी के शिखर पर स्थित है,  जिसमें 800 सीढ़ियां और पांच खूबसूरत गोपुरम (प्रवेश द्वार) हैं. यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है.

विवाद की वजह

मंदिर थाईलैंड के सुरीन और सीसाखेत प्रांत और कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत की सीमा पर है. 1907 में फ्रांस ने (जो उस समय कंबोडिया पर शासन करता था) एक नक्शा बनाया, जिसमें मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा दिखाया गया. थाईलैंड ने इस नक्शे को गलत बताया और कहा कि मंदिर उनके क्षेत्र में है.

मंदिर का मालिक कौन?

1953 में कंबोडिया की स्वतंत्रता के बाद भी यह विवाद जारी रहा. 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने फैसला दिया कि प्रीह विहार मंदिर कंबोडिया के क्षेत्र में है. कोर्ट ने कहा कि 1907 के नक्शे के आधार पर मंदिर कंबोडिया के क्षेत्र में आता है, और थाईलैंड को अपनी सेना हटानी होगी. हालांकि मंदिर कंबोडिया को दिया गया, लेकिन इसके आसपास की 4.6 वर्ग किलोमीटर जमीन पर दोनों देश दावा करते हैं. इस जमीन का मालिकाना हक अभी साफ नहीं है, जिसके कारण तनाव बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- किन-किन देशों को कंडोम बेचता है भारत, कौन है सबसे बड़ा खरीदार?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gandhi on Currency: नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
Monsoon In India: बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget