एक्सप्लोरर

चिराग पासवान पर JDU विधायक का तीखा हमला, 'कैसे दे रहे NDA को समर्थन? एक भी MLA नहीं'

Sanjeev Kumar: जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने चिराग पासवान से पूछा है कि बताएं कि कैसे आप एनडीए को सपोर्ट कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही उनके मन का पता चल रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में खींचतान वाली स्थिति बनते दिख रही है और आपस में ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बीते शनिवार को एनडीए में शामिल एलजेपीआर सुप्रीमो चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि "मुझे  शर्म आ रही है कि मैं एनडीए में हूं".

'चिराग पासवान जी के मन में क्या है?'

उनके इस बयान पर जेडीयू के परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ने चिराग पासवान से सवाल पूछा है कि "बताएं आप एनडीए को कैसे सपोर्ट कर रहे हैं? आपका तो एक भी एमएलए नहीं है. चिराग पासवान जी के मन में क्या है, यह तो चुनाव के पहले से ही पता चल रहा है. इसलिए उनके मन में क्या चल रहा है. यह मुझे जानकारी रखने की जरूरत नहीं है यह सभी लोग देख रहे हैं."

संजीव कुमार ने कहा, "चिराग पासवान के बयान को हमने भी सुना है कि वह कह रहे थे कि दुर्भाग्य है कि मैं सरकार को सपोर्ट कर रहा हूं तो मैं जानना चाहता हूं कि बिहार में उनके एक भी एमएलए नहीं है तो किस एंगल से सपोर्ट कर रहे हैं. 2020 में तो जेडीयू को हराने के लिए वह सारा कर्म कर चुके हैं. अभी तक तो उनका सपोर्ट नहीं है. आगे रहेगा तो नहीं कहा जा सकता है. बगैर MLA के तो उनके सपोर्ट का कोई मतलब नहीं बनता है. उनके बगैर सपोर्ट के ही बिहार सरकार चल रही है."

हालांकि बिहार के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर संजीव कुमार ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि चिराग पासवान पता नहीं क्यों बोले हैं. यह तो मैं भी कह सकता हूं. जहां तक क्राइम की बात है तो इधर कुछ दिनों से कई संवेदनशील मर्डर केस पटना में भी हुए हैं, इस पर पूरा देश का कान खड़ा हुआ है. यह सब लोग जान रहे हैं. हालांकि कानूनी कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ तो जरूर कम हो गया है और इस बात में सच्चाई है.

जेडीयू विधायक ने अपनी पार्टी के जीते सांसदों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि "वह सभी मोदी जी के नाम पर ही चुनाव जीते हैं. संजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा में एनडीए के जो लोग भी चुनाव जीते हैं, वह किसी दूसरे के नाम पर नहीं जीते हैं, बल्कि सभी मोदी जी के नाम पर ही जीते हैं. अकेले कोई लड़ते और जीतते तब पता चलता. लोकसभा चुनाव ही मोदी जी के नाम पर लड़ा गया था. चाहे एनडीए में शामिल कोई भी दल हो."

पटना में होगा ब्रह्मर्षि स्वाभिमान सम्मेलन

बता दें कि आगामी 17 अगस्त को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में ब्रह्मर्षि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए संजीव कुमार ने कहा कि हम लोग अपने समाज को एकजुट करने के लिए ये कार्यक्रम कर रहे हैं. इसमें सभी तरह के लोग शामिल होंगे और हमारे समाज का जो लोग सपोर्ट करेंगे, उनका हम लोग सपोर्ट करेंगे. एनडीए में जिस भी दल से कोई भी हमारे समाज का खड़ा होगा उसको वहां हम लोग जीताने का काम करेंगे और यही सब बातें 17 अगस्त को दिन रखी जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नवादा के मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने से इलाके में तनाव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget