एक्सप्लोरर

सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ AAP सांसद संजय सिंह का प्रदर्शन, शंख बजा कर जताया विरोध

Hapur News: सरकारी स्कूलों को मर्ज किए जाने के विरोध में आर नेताओं का हापुड़ में अनोखा प्रदर्शन हुआ है. सांसद संजय सिंह ने स्कूली छात्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शंख बजा कर प्रदर्शन किया है.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूलों को मर्ज किए जाने की योजना का आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को हापुड़ पहुंचकर जमकर विरोध किया. आप नेता संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ यहां शंख और घंटे बजाकर प्रदर्शन किया. 

साथ ही कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए वह इस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी की केंद्र और यूपी की डबल इंजन की सरकार देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के स्कूलों को बंद कर उन्हें अनपढ़ बनाने का काम कर रही है. ऐसा नहीं होना चाहिए. इसके लिए वह छात्रों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ेंगे. 

संजय सिंह ने सरकार को घेरा
हापुड़ के ग्राम तुमरेल स्थित प्राइमरी स्कूल पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों का हाल ये है कि यहां ना स्कूलों की बिल्डिंग अच्छी है और ना ही शौचालय व्यवस्था बेहतर है. साथ ही साथ पढ़ाई के लिए सरकार की जो नीतियां हैं, वह भी बेहतर नहीं हैं. जिसकी वजह से स्कूलों में आने वाले बच्चों की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है. 

ऐसे में सरकार को बजाए स्कूलों को मर्ज करने की जगह स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए. आप नेता ने कहा कि यदि स्कूलों को मर्ज कर दिया जाएगा, तो आने वाले समय में प्राईमरी स्कूलों में छात्रों की संख्या और कम हो जाएगी. स्कूल जाने के लिए छात्रों को काफी दूरी तय करनी पड़ा करेगी, जिसकी वजह से छात्र शिक्षा से वंचित रह जाएंगे. 

सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन 
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह केंद्र और यूपी की डबल इंजन की सरकार को जगाने के लिए आज शंख और घंटे बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों के हित के लिए वह सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे. सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही उनके द्वारा एक पीआईएल भी दाखिल की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget