एक्सप्लोरर

बस्ती CHC में डॉक्टर की गुंडागर्दी! कर्मचारी को पीटा और 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

Basti News: मुस्तफा ने बताया कि डॉ. भास्कर का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार बेहद खराब है. वे मरीजों को देखते समय केबिन में सिगरेट पीते हैं, जो पेशेवर आचरण के खिलाफ है.

उत्तर प्रदेश के बस्ती में परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव की मनमानी और दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि डॉ. भास्कर ने तबादला पेपर पर हस्ताक्षर के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी और रिश्वत न देने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुस्तफा को मरीजों के सामने बुरी तरह पीट दिया. पीड़ित कर्मचारी मुस्तफा ने CMO और DM से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मुस्तफा ने बताया कि डॉ. भास्कर का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार बेहद खराब है. वे मरीजों को देखते समय केबिन में सिगरेट पीते हैं, जो पेशेवर आचरण के खिलाफ है. उनकी शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि उनका कथित तौर पर रसूख है. पिछले 11 सालों से डॉ. भास्कर परशुरामपुर CHC में जमे हुए हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला नीति का खुला उल्लंघन है. यह नीति पारदर्शिता और सुशासन के लिए समय-समय पर तबादले का आदेश देती है.

तबादला नीति की अनदेखी, सवाल उठे

डॉ. भास्कर की एक ही जगह 11 साल की तैनाती ने तबादला नीति और सुशासन के दावों पर सवाल उठाए हैं. सूत्रों का दावा है कि उनके तबादले न होने के पीछे गहरा खेल है. संविदा कर्मचारी बताते हैं कि डॉ. भास्कर अक्सर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं, लेकिन नौकरी बचाने के डर से कर्मचारी शिकायत नहीं करते. एक कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमें नौकरी बचाने के लिए उनकी गालियां सहनी पड़ती हैं.

CMO ने गठित की जांच टीम

मामले का संज्ञान लेते हुए CMO डॉ. राजीव निगम ने मारपीट, रिश्वत और दुराचार के आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी. डॉ. भास्कर की लंबी तैनाती के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जा रही है और जल्द ही ऐसे डॉक्टरों का तबादला किया जाएगा.

कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों से मारपीट और स्थानीय लोगों से अभद्रता के कारण लोगों का डॉ भास्कर के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. CHC में कथित कुप्रबंधन से जनता को भी परेशानी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget