एक्सप्लोरर

'रिटायर होने के बाद नहीं लूंगा कोई सरकारी पद', CJI बीआर गवई ने कर दिया बड़ा ऐलान

CJI BR Gavai: देश के 52वें चीफ जस्टिस बी. आर. गवई ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2025) को एक कार्यक्रम में बताया कि वो रिटायरमेंट के बाद कोई भी सरकारी पद धारण नहीं करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी. आर. गवई ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2025) को कहा कि वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद परामर्श और मध्यस्थता का कार्य करेंगे और कोई सरकारी पद स्वीकार नहीं करेंगे. वह अमरावती जिला एवं सत्र न्यायालय में दिवंगत टी.आर. गिल्डा मेमोरियल ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.

चीफ जस्टिस गवई ने कहा, ‘मैंने पहले भी कई मौकों पर घोषणा की है कि 24 नवंबर के बाद मैं कोई भी सरकारी पद स्वीकार नहीं करूंगा. मैं परामर्श और मध्यस्थता का कार्य करूंगा.’ बता दें कि चीफ जस्टिस गवई 23 नवंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे.

पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए चीफ जस्टिस

गवई ने अमरावती स्थित अपने पैतृक गांव दारापुर में अपने पिता, केरल और बिहार के पूर्व राज्यपाल आर.एस. गवई की समाधि पर शुक्रवार (24 जुलाई, 2025) को श्रद्धांजलि अर्पित की. चीफ जस्टिस अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने गांव में पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

गवई ने दारापुर गांव के रास्ते पर बनने वाले भव्य द्वार की शुक्रवार को आधारशिला भी रखी. प्रवेश द्वार का नाम आर.एस. गवई के नाम पर रखा गया है, जिन्हें प्यार से दादासाहेब गवई कहा जाता था.

गांव में चीफ जस्टिस का हुआ जोरदार स्वागत

इससे पहले, सीजेआई के गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. चीफ जस्टिस ने ये फैसला कर लिया है कि वो रिटायरमेंट के बाद कोई भी सरकारी पद धारण नहीं करेंगे, बल्कि वे अपने परिवार और अपने गृह क्षेत्र को अधिक समय देना चाहते हैं.

14 मई को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ लेने वाले बी.आर. गवई दूसरे दलित चीफ जस्टिस हैं. साल 2003 में वह कुछ समय के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट से भी जुड़े थे और साल 2019 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदभार संभाला था.

ये भी पढ़ें:- CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर फंसे ये बीआरएस नेता, पुलिस ने किया केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget