एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर भाई राज ठाकरे ने की मुलाकात, शिंदे गुट की नेता बोलीं, 'देखा जाएगा कौन...'

Uddhav Thackeray Birthday: शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि 5 जुलाई को एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे का मुद्दा मराठी भाषा था, जबकि उद्धव ठाकरे का मुद्दा महानगरपालिका था. दोनों में अंतर था.

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर रविवार (27 जुलाई) को मातोश्री में मुलाकात के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. दोनों के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 5 जुलाई की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि राज ठाकरे ने गठबंधन को लेकर उस समय कोई साफ संकेत नहीं दिए थे. बीएमसी का चुनाव आएगा तो देखा जाएगा कौन किसके साथ है.

मुंबई में मीडिया से बातचीत में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, ''5 जुलाई को आपने देखा होगा कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे का मुद्दा मराठी भाषा था, जबकि उद्धव ठाकरे का मुद्दा था महानगरपालिका. दोनों में अंतर था. बाद में राज ठाकरे ने गठबंधन को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिए और अभी चुनाव में वक्त है तो उस समय देखा जाएगा कि कौन किसके साथ जा रहा है, लेकिन इतना निश्चित है कि महायुति में शामिल तीनों पार्टियां- शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार जी की एनसीपी, हम साथ में चुनाव लड़ने वाले हैं.''

राज ठाकरे ने मातोश्री जाकर भाई को दी जन्मदिन की बधाई

 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से रविवार को मुलाकात कर उन्हें उनके 65वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. राज ठाकरे दादर स्थित अपने आवास शिवतीर्थ से उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास मातोश्री पहुंचे थे. उद्धव ने अपनी पार्टी के सांसद संजय राउत के साथ मुंबई स्थित मातोश्री बंगले के एंट्री गेट पर अपने चचेरे भाई का गर्मजोशी से स्वागत किया.

  • राज ठाकरे आखिरी बार करीब 6 साल पहले मातोश्री गए थे
  • राज ठाकरे 6 साल पहले उद्धव परिवार को अपने बेटे अमित ठाकरे की शादी में आने का निमंत्रण देने गए थे
  • करीब 13 साल पहले भी राज ठाकरे मातोश्री गए थे, जब शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की तबीयत बिगड़ गई थी.
  • 5 जुलाई 2025 को मुंबई के आजाद मैदान में संयुक्त रैली में राज और उद्धव ठाकरे शामिल हुए

बीएमसी चुनाव में गठबंधन के संकेत!

इस दौरान राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को लाल गुलाब का एक बड़ा गुलदस्ता भेंट किया. राज ठाकरे इससे पहले जब कभी मातोश्री गए तो कोई न कोई बहुत जरूरी वजह रही थी लेकिन इस बार अपनी स्वेच्छा से उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मातोश्री पहुंचे. राजनीति गलियारों में माना जा रहा है कि भविष्य में दोनों भाई एकजुट होंगे. बीएमसी के चुनाव भी जल्द होने वाले हैं. कहा जा रहा है कि दोनों भाई एकजुटता का परिचय देते हुए इस चुनाव में साथ में उतरेंगे.

5 जुलाई को ठाकरे ब्रदर्स ने मंच किया था साझा

इससे पहले 5 जुलाई को मुंबई में आयोजित संयुक्त रैली में ठाकरे ब्रदर्स शामिल हुए थे और एकजुट होने के संकेत दिए थे. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने साफ तौर से कहा था कि वो और MNS प्रमुख साथ बने रहने के लिए एकजुट हुए हैं. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की ओर से हिंदी भाषा को लेकर जारी जीआर वापस लिए जाने के बाद विजय रैली आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स ने कोई सियासी मंच शेयर किया था.

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget