एक्सप्लोरर

'एडीएम का व्यवहार ठीक नहीं', सपा सांसद इकरा हसन को मिला किसान नेता राकेश टिकैत का साथ

UP News: सपा सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम द्वारा कथित अभद्रता किए जाने के मामले में किसान नेता राकेश टिकैत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राकेश टिकैत ने इसे गलत बताया है.

उत्तर प्रदेश स्थित कैराना से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन के साथ कथित अभद्रता का मामला अब गरमाता नजर आ रहा है. कैराना सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम के कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत की टिकैत की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.

किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, "एडीएम ने जो कहा वो उनकी निजी राय थी या फिर सरकार ने उन्हें सांसदों/विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए कहा है? अगर अधिकारी का रवैया ऐसा है तो आम लोगों का क्या होगा? यह गलत है." 

अधिकारी का ऐसा व्यवहार उचित नहीं- राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत कहा है कि, "एडीएम का व्यवहार ठीक नहीं है. इकरा हसन बहुत ही सौम्य स्वभाव की हैं और किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करती हैं. जब वह एडीएम के कार्यालय गईं तो नगर पंचायत की अध्यक्ष भी उनके साथ थीं. अधिकारी का ऐसा व्यवहार उचित नहीं है. इस मामले की शिकायत संसद सत्र में जरूर उठाई जाएगी."

ये था पूरा मामला
आपको बता दें कि, कैराना सांसद इकरा हसन सहारनपुर की छुटमलपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एडीएम प्रशासन से मुलाकात के लिए गईं थीं. जब दोपहर एक बजे एडीएम से संपर्क करने पर पता चला की वो अभी लंच के लिए गए हुए है. लंच के बाद इकरा हसन करीब तीन बजे एडीएम के कार्यालय पहुंची. इस दौरान एडीएम ने इकरा के साथ मौजूद छुटमलपुर की नगर पंचायत अध्यक्ष को किसी मामले में डांट लगा दी.

सपा सांसद इकरा हसन के हस्तक्षेप करने पर एडीएम संतोष बहादुर ने इकरा हसन को कथित रूप से अपने कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कह दिया. साथ ही यह भी कहा कि ये उनका दफ्तर है और वो कुछ भी कहने ओर करने के लिए स्वतंत्र है. अब इस मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

कांवड़ यात्रा पर दिया बयान
कांवड़ यात्रा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत का कहना है, "...हरियाणा से आने वालों की मोटरसाइकिलें रोकी जाएंगी. इस सरकार में कांवड़ मोटरसाइकिलें भी नहीं चलेंगी, कांवड़ यात्रियों को परेशान किया जाएगा, फिर वो कहां जाएंगे? वो ही तो वोट देने वाले हैं. वो ही तो चुनाव में मदद करने वाले हैं..."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में दो मुस्लिम चेहरे, तारिक मंसूर को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget