एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच 4 बार लगाया फोन, PM मोदी ने नहीं की बात; जर्मनी के अखबार का बड़ा दावा

भारत और यूएस के बीच ट्रेड डील पर बातचीत चल रही थी, लेकिन अचानक ट्रंप ने भारत के खिलाफ 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने रूसी तेल खरीदने को लेकर 25% जुर्माना भी लगा दिया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है तब से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई हैं. इस बीच जर्मनी के एक अखबार ने दावा किया है कि ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार बार कॉल किया, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे बात करने से मना कर दिया.

ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच 4 बार लगाया फोन

जर्मन न्यूज पेपर FAZ ने दावा किया है कि भारत को डेड इकोनॉमी कहने पर पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से नाराज हैं. ट्रंप के टैरिफ की वजह से 25 सालों से चले आ रहे भारत-अमेरिका संबंधों में खटास आ गई. अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो ब्राजील के अलावा किसी दूसरे देश के लिए सबसे अधिक है. अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर जुर्माना भी लगाया है. FAZ का दावा है कि ट्रंप ने हाल के हफ्तों में चार बार पीएम मोदी को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया.

ट्रंप से क्यों नाराज हैं पीएम मोदी?

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 जुलाई को कहा, "मुझे इसकी परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है. वे दोनों मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे गिरा सकते हैं. हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक हैं." जर्मनी के अखबार ने दावा किया है कि पीएम मोदी ट्रंप की इसी टिप्पणी से नाराज हैं.

जर्मन न्यूज पेपर में दावा किया गया है कि ट्रंप ने इसके बाद कई बार पीएम मोदी को मनाने की कोशिश की. इसमें कहा गया कि भारत मौजूदा समय में बहुत ही सावधानीपूर्वक कदम उठा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी अमेरिकी कृषि व्यवसाय के लिए भारत के बाजार खोलने के ट्रंप के दबाव का भी विरोध कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि नया टैरिफ सिस्टम 27 अगस्त रात 12.01 बजे से लागू होगा.

ये भी पढ़ें : Trump on Kim Jong Un: अगला टारगेट नॉर्थ कोरिया! तानाशाह किम जोंग उन से मिलना चाहते हैं ट्रंप! जानें क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget