एक्सप्लोरर

EVs में क्या खूबियां होती हैं, कैसे बनेंगी देश की तरक्की का पहिया? जानिए पीएम मोदी की जुबानी

PM Modi Flags Off e-VITARA: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली EV Maruti e-Vitara का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. PM ने गुजरात के हंसलपुर प्लांट से SUV को फ्लैग-ऑफ किया. ये कार 100 देशों में एक्सपोर्ट होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को गुजरात दौरे के दौरान मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti e-Vitara को हरी झंडी दिखाई. साथ ही उन्होंने अहमदाबाद के हंसलपुर प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के लोकल प्रोडक्शन की भी शुरुआत की. आइए विस्तार से जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तरक्की में EV के महत्व को लेकर क्या कहा.

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में कहा, 'आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट की जाएंगी. साथ ही, आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है. यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है. मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.'

उन्होंने आगे कहा, 'आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है. ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहना चाहिए. हर राज्य को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत आने वाले निवेशकों को यह सोचना चाहिए कि वे किस राज्य में जाएं, क्योंकि हर जगह बेहतरीन अवसर मिलें. पीएम मोदी ने सभी राज्यों को रिफॉर्म्स और विकास की नीतियों में आगे बढ़ने की स्पर्धा करने का आह्वान किया'.

'भारत की ताकत – प्रजातंत्र और कुशल कार्यबल'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास सबसे बड़ी ताकत प्रजातंत्र है और इसका हमें फायदा भी मिल रहा है. हमारे पास कुशल और बड़ी संख्या में कार्यबल मौजूद है, जिससे हर किसी के लिए यहां काम करना फायदेमंद साबित होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज जापान की कंपनी सुज़ुकी भारत में गाड़ियां बना रही है और यहीं से गाड़ियां वापस जापान एक्सपोर्ट हो रही हैं. यह न सिर्फ भारत-जापान के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है, बल्कि दुनिया का भारत पर बढ़ता भरोसा भी दिखाता है.

ईवी गाड़ियों में क्या होती हैं खूबियां

ईवी गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें चलाना और संभालना सस्ता पड़ता है. इन पर ईंधन और मेंटेनेंस का खर्च कम आता है. ये गाड़ियां पर्यावरण के लिए भी अच्छी हैं क्योंकि इनमें धुआं नहीं निकलता. इन्हें चलाना बहुत स्मूद और शांत होता है, साथ ही ये तेज पिकअप भी देती हैं. चूंकि इनमें गियर नहीं होते, इसलिए इन्हें चलाना आसान है. इसके अलावा इन्हें घर पर भी चार्ज किया जा सकता है, जिससे ये और भी सुविधाजनक बन जाती हैं.

बैटरी और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम

बता दें कि आज से भारत में इस SUV का प्रोडक्शन शुरू हो गया है और इसे जापान, यूरोप और अन्य 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. यह कदम भारत को क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में नई ऊंचाई देगा. मारुति की ई-विटारा का प्रोडक्शन गुजरात के सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) प्लांट में होगा, जिसकी सालाना क्षमता 7.5 लाख यूनिट्स है. इसी दौरान TDS Lithium-Ion Battery Plant (तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का ज्वॉइंट वेंचर) में भी बैटरी इलेक्ट्रोड का लोकल प्रोडक्शन शुरू हुआ है. अब 80% से ज्यादा बैटरी भारत में ही बनेगी. इसका सीधा फायदा भारत के मैन्युफैक्चरिंग और EV मिशन को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी Maruti e-Vitara, पीएम मोदी ने किया फ्लैग-ऑफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget