एक्सप्लोरर

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 45 घायल

Bulandshahr Road Accident News: यूपी के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अलीगढ़ बॉर्डर के पास एनएच 34 पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी तेज थी, ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 45 लोगों घायल हो गए हैं. 

ये हादसा बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास हुआ. हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 60-61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई. 

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हुआ. 

8 की मौत, 45 लोग घायल

पुलिस ने तत्काल हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

हादसे में 45 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 3 लोग वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर है. हालांकि, बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. 

एसएसपी ने दी हादसे की जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा, "आज रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर NH-34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. करीब 60-61 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे. पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी."

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए दुख जताया और शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. 

सीएम ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. 

UP Weather: यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 30 जिलों में अलर्ट, जानें- मौसम का सबसे ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget