एक्सप्लोरर

Films Releasing In September: थिएटर्स में लगेगी फिल्मों की लाइन, 'बागी 4'-'जॉली LLB 3' समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज

Films Releasing In September: सितंबर में बॉलीवुड के साथ-साथ कई शानदार साउथ फिल्में भी थिएटर में रिलीज होंगी. पूरे महीने दर्शकों को रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर हॉरर फिल्मों तक का डोज मिलने वाला है.

अगस्त के महीने में भले ही कम फिल्में रिलीज हुई हों, लेकिन सितंबर का महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. थिएटर्स में रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर हॉरर फिल्में तक दस्तक देने के लिए तैयार हैं. यहां हम आपको सभी फिल्मों की रिलीज डेट बता रहे हैं.

बागी 4
टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज संधू, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आएंगे. मिस यूनिवर्स रहीं हरनाज 'बागी 4' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.

Films Releasing In September: थिएटर्स में लगेगी फिल्मों की लाइन, 'बागी 4'-'जॉली LLB 3' समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज

द बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' भी 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' से होने जा रहा है. 'द बंगाल फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अहम रोल में दिखाई देंगे.

मिराई
साउथ स्टार तेजा सज्जा की 'मिराई- सुपर योद्धा' भी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 5 सितंबर को ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है जिसे कार्तिक गट्टामनेनी ने डायरेक्ट किया है.

द गर्लफ्रेंड
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का फैंस पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं. 5 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में दीक्षित शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे.

घाटी
साउथ सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' भी 5 सितंबर को रिलीज हो रही है. कृष जगरलामुड़ी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में विक्रम प्रभु भी लीड रोल में दिखाई देंगे.

दिल मद्रासी
शिवकार्तिकेय की फिल्म 'दिल मद्रासी' को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म भी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

एक चतुर नार
दिव्या खोसला की फिल्म 'चतुर नार' 12 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. उनके साथ फिल्म में नील नितिन मुकेश भी लीड रोल में होंगे.

हीर एक्सप्रेस
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' भी 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में दिविता जुनेजा, प्रीत कमानी, आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

लव इन वियतनाम
अवनीत कौर और शांतनु महेश्वरी की फिल्म 'लव इन वियतनाम' एक रोमांटिक-ड्रामा है. ये फिल्म भी 12 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' भी सितंबर में रिलीज हो रही है. फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

निशांची
'निशांची' बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 से टकराएगी. ऐश्वर्य ठाकरे इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी.

हॉन्टेड 3D- घोस्ट्स ऑफ द पास्ट
मिमोह चक्रवर्ती की 'हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D- घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में चेतना पांडे भी नजर आएंगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget