बताते चलें कि शबाना के घरवाले उनके इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे क्योंकि जावेद साहब तब शादीशुदा थे और फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर के पिता भी बन चुके थे.
2/5
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आज़मी (Shabana Azmi) आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. शबाना आज़मी गीतकार जावेद अख्तर की दूसरी वाइफ हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक शबाना आज़मी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से...तो आइए शुरू करते हैं
3/5
कहते हैं कि शेखर से अलग होने के बाद शबाना ने एक्टर बेंजामिन गिलानी से सगाई तक कर ली थी. हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला जिसके बाद शबाना की लाइफ में जावेद की एंट्री हुई और दोनों ने 1984 में शादी कर ली.
4/5
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शबाना और शेखर लगभग 7 सालों तक लिव इन रिलेशन में भी रहे थे. हालांकि, इसके बाद इनके बीच मतभेद कुछ इस कदर बढ़ें कि दोनों के रास्ते जुदा हो गए.
5/5
एक्ट्रेस शबाना आजमी एक समय फिल्ममेकर शेखर कपूर के काफी करीब थीं. ख़बरों की मानें तो शेखर की पहली फिल्म मासूम में शबाना ही लीड एक्ट्रेस थीं. शेखर की पहली फिल्म मासूम जहां सुपरहिट थी, वहीं शेखर और शबाना की जोड़ी भी हिट हो चली थी. इन दोनों के अफेयर से जुड़ी ख़बरें अब तक इंडस्ट्री में सुनी और सुनाई जाने लगी थीं.