एक्सप्लोरर

क्या है कान पकड़कर उठक बैठक करने से दिमाग तेज होने के दावे का वायरल सच

वायरल वीडियो में अस्पताल या क्लीनिक जैसी किसी जगह पर एक डॉक्टर हैं जो अपने मरीज को उठक बैठक करने का तरीका बता रहे हैं. दावे के मुताबिक अमेरिका में बच्चों को इस सुपर ब्रेन योगा की ट्रेनिंग दी जा रही है.

नई दिल्लीः क्या आपने कभी उठक बैठक की या किसी से करवाई है? जिस उठक बैठक को हम सजा मानते हैं क्या उससे दिमाग तेज हो सकता है? सोशल मीडिया पर दावा है कि उठक बैठक सजा नहीं एक तरह का सुपर ब्रेन योग है लेकिन इस वायरल संदेश के पीछे का असली सच क्या है ये आपको यहां पता चलेगा. वॉट्सऐप पर घूम रहे एक वीडियो के जरिए ही दावा किया जा रहा है कि उठक बैठक कोई सजा नहीं बल्कि दिमाग को सुपर कंप्यूटर बनाने वाला योगा है. ये दावा अमेरिका है से किया जा रहा है.

वायरल वीडियो में अस्पताल या क्लीनिक जैसी किसी जगह पर एक डॉक्टर हैं जो अपने मरीज को उठक बैठक करने का तरीका बता रहे हैं. दावे के मुताबिक अमेरिका में बच्चों को इस सुपर ब्रेन योगा की ट्रेनिंग दी जा रही है.

क्या है कान पकड़कर उठक बैठक करने से दिमाग तेज होने के दावे का वायरल सच

वॉट्सऐप पर वायरल इस वीडियो में एक डॉक्टर है जो अपने मरीजों को उठक बैठक करना सिखा रहा है. एक टीचर है जो अपने छात्रों को उठक बैठक करना सिखा रही हैं और एक बॉयोलॉजिस्ट है जो हर रोज उठक बैठक करते हैं. दावा ये भी है कि उठक बैठक वाला ये योगा इतना पावरफुल है कि ये ऑटिज्म के शिकार बच्चों को भी ठीक करने की ताकत रखता है. ऑटिज्म वो बीमारी जिसमें बच्चे सामान्य लोगों की तरह संवाद नहीं कर पाते हैं. कान पकड़कर उठक बैठक से दिमाग कंप्यूटर बनता है या नहीं ये जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की.

वायरल सच की पड़ताल आचार्य प्रतिष्ठा ने इसे प्रामाणिक योगा मानने से इंकार कर दिया लेकिन पड़ताल में इस वायरल वीडियो का वो हिस्सा भी मिला जहां अमेरिका में इसे न्यूज शो बनाकर पेश किया जा रहा था. उठक बैठक करना सुपर ब्रेन योगा है या नहीं ये जानने के लिए हम मनोचिकित्सक यानि दिमाग का इलाज करने वाले डॉक्टर संदीप वोहरा के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि क्या कान पकड़कर उठक बैठक करने से दिमाग को सुपर कंप्यूटर बनाया जा सकता है? अपने दावे के सच की तलाश में हम आखिरी मोर्चे पर ऑटिज्म का इलाज करने वाले डॉक्टर के पास पहुंचे और उनसे वायरल वीडियो का सच पूछा.

क्या है कान पकड़कर उठक बैठक करने से दिमाग तेज होने के दावे का वायरल सच

हमारी पड़ताल का हिस्सा बने एक्सपर्ट वायरल वीडियो से इत्तेफाक नहीं रखते. वो ये नहीं मानते कि इसका योग से कोई रिश्ता है या फिर इस तरह के योग से दिमाग सुपर कंप्यूटर बन सकता है. इसलिए पड़ताल में वीडियो तो सच साबित हुआ है लेकिन वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि हम नहीं करते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget