एक्सप्लोरर

Haryana: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर रणजीत चौटाला बोले, 'राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के जाट परेशान हैं'

Jagdeep Dhankhar Resignation: रणजीत चौटाला ने कहा कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के जाट परेशान हैं. इतने बड़े पद के बावजूद हम इतने गैर विश्वासी क्यों होते जा रहे हैं.

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद देश में नई सियासी बहस छिड़ गई है. दरअसल, सोमवार (21 जुलाई) को जगदीप धनखड़ ने वाइस प्रेसीडेंट के पद से स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया.

वहीं विपक्ष समेत कई लोगों का मानना है कि जगदीप धनखड़ ने बीमारी की वजह से इस्तीफा नहीं दिया बल्कि इसके पीछे कोई और ही कारण है. इस मामले पर अब हरियाणा के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रणजीत चौटाला का बयान सामने आया है. 

'विश्वास बनाए रखना चाहिए'

रणजीत सिंह चौटाला ने 'हरियाणा तक' से बातचीत के दौरान कहा, "जगदीप धनखड़ को स्थिति क्लियर करनी चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट कौम पर भरोसा करते हुए इतने बड़े पद पर बैठाया, इसलिए उन्हें विश्वास बनाए रखना चाहिए."

'साफ करें स्थिति'

उन्होंने आगे कहा, "पहले जब सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए तो पीएम मोदी के भरोसे को धक्का सा लगता नजर आया. पहली बार किसी जाट को उपराष्ट्रपति बनाया गया है, इसलिए उन्हें स्थिति साफ करनी चाहिए." 

'हम इतने गैर विश्वासी क्यों होते जा रहे'

चौटाला ने ये भी कहा, "जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के जाट परेशान हैं कि इतने बड़े पद के बावजूद हम लोग इतने गैर विश्वासी क्यों होते जा रहे हैं. इसमें मेरी या फिर धनखड़ साहब की बात नहीं है बल्कि पूरी कौम की बात है."

उन्होंने कहा, "मेरे जगदीप धनखड़ साहब से पारिवारिक संबंध हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है. हो सकता है उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो लेकिन फिर भी उन्हें पूरी स्थिति क्लियर करनी चाहिए."

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (22 जुलाई) को उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. बता दें कि भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें

Haryana: युवती का पीछा करने के आरोपी बीजेपी नेता के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी, लॉ अफसर नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget