एक्सप्लोरर

इलेक्टोरल कॉलेज का गठन, रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति... जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद EC ने शुरू की उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी

Vice President Election: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष खेमे में हलचल है. वहीं चुनाव आयोग ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है.

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है. चुनाव आयोग की कार्रवाई, केंद्रीय गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद शुरू की गई, जिसमें जगदीश धनखड़ की इस्तीफे को अधिसूचित किया गया था.

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी मिली हुई है. यह प्रक्रिया 1952 के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम और 1974 के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनाव नियमों के तहत संचालित होगी.

उपराष्ट्रपति के चुनाव की जल्द घोषणा करेगा ECI

चुनाव आयोग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जल्द ही उपराष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. चुनाव आयोग ने बताया है कि यह घोषणा करने से पहले आयोग अपने स्तर पर कुछ तैयारी पूरी करना चाहता है. इसके तहत, इलेक्टोरल कॉलेज का गठन होगा, जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं. इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति होगी. पहले हुए उपराष्ट्रपति चुनावों से जुड़ी पृष्ठभूमि सामग्री का संकलन और वितरण होगा.

विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज

चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने आते ही विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी खेमे ने भी अपने उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीए के संभावित उम्मीदवार के मुकाबले के लिए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने मिलकर एक उपयुक्त साझा उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है. 

हालांकि विपक्ष के पास संख्याबल की कमी है, लेकिन विपक्षी दल राजनीतिक और वैचारिक संघर्ष के रूप में इस चुनाव को लेने के मूड में हैं. सूत्रों के अनुसार, एनडीए उम्मीदवार को सशक्त चुनौती देने के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश हो रही है, जो विपक्ष की एकता और सोच का प्रतिनिधित्व कर सके.

प्रधानमंत्री की वापसी के बाद होगी उम्मीदवार की चर्चा

वहीं सत्ता पक्ष से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सितंबर महीने में उपराष्ट्रपति के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा शुरू होगी. इससे पहले बीजेपी का नेतृत्व संभावित उम्मीदवार की अंतरिम सूची तैयार करेगा. इस दौरान जिन बिंदुओं को ध्यान में रखा जाएगा, उसमें संभावित चेहरे के पास विधायिका चलाने का अनुभव, सबसे अहम हो सकता है. 

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल या पूर्वोत्तर जैसे राज्यों से आ सकता है. साथ ही कुछ ऐसे नाम पर भी चर्चा की जा सकती है, जिनके पास लंबा विधायिका का अनुभव रहा है, जिससे कि सदन की कार्रवाई सुचारू और व्यवस्थित ढंग से चल सके.

ये भी पढ़ें:- 'ये प्रोजेक्ट हमारी जमीन पर है...', ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने को लेकर चीन ने दिखाई हेकड़ी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget