एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: विवाद में फंसे माणिकराव कोकाटे का बदलेगा विभाग, कौन बनेगा कृषि मंत्री?

Maharashtra News: माणिकराव कोकाटे ने कृषि मंत्री रहते कई विवादित बयान पहले भी दिए है अब जंगली रमी के कारण वह विवादों में फंसे हैं. विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है.

महाराष्ट्र सरकार में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदला जा सकता है. कोकाट विधानसभा में जंगली रमी खेलने से विवादों में फंस गए हैं. इसके बाद उनका विभाग बदले जाने की चर्चा है.

कृषि विभाग एनसीपी अजीत गुट से ही मंत्री मकरंद पाटिल को दिया जा सकता है, जबकि उनके पास का राहत और पुनर्वास विभाग कोकाटे को दिया जा सकता है.

विपक्ष कर रहा इस्तीफे की मांग

माणिकराव कोकाटे ने कृषि मंत्री रहते कई विवादित बयान पहले भी दिए है अब जंगली रमी के कारण वह विवादों में फंसे हैं. विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, ऐसे में उनका विभाग बदल कर सरकार विपक्ष को शांत करने की कोशिश कर सकती है.

 

 

वीडियो में रमी खेलते दिखे थे मंत्री 

बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने हाल ही में अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया था जिसमें कृषि मंत्री कोकाटे विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन 'रमी' खेलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक बवाल मच गया. कोकाटे ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

सरकार पर दिया था विवादित बयान

इसके अलावा माणिकराव कोकाटे ने मंगलवार (22 जुलाई) को एक विवादित बयान भी दे डाला. उन्होंने किसानों पर अपनी पूर्व की टिप्पणी को स्पष्ट करने का प्रयास करते हुए सरकार को 'भिखारी' बता दिया, जिसके बाद विपक्ष ने उन्हें जमकर घेरा. 

कांग्रेस ने घेरा

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, 'अगर मंत्री खुद कहें कि 'सरकार भिखारी है' तो यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है." उन्होंने ये भी कहा कि क्या फडणवीस में कोकाटे को उनकी असंवेदनशील टिप्पणी के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का साहस नहीं है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget